Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बिग बैश: पर्थ स्कॉर्चर्स को मात देकर मेलबर्न रेनेगेड्स ने की टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत

क्रिकेट की घरेलू टी-20 लीग बिग बैश की शुरुआत कल से हो चुकी है। पहले मैच में गत विजेता एडिलेड स्ट्राइकर्स ने शानदार जीत दर्ज की। आज टूर्नामेंट के दूसरे मैच में मेलबर्न रेनेगेड्स और पर्थ स्कॉर्चर्स के बीच मुकाबला हुआ। टॉम कूपर की कप्तानी वाली मेलबर्न की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

पर्थ की बल्लेबाजी रही फ्लॉप

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मिचेल मार्श की कप्तानी वाली पर्थ स्कॉर्चर्स की टीम शुरुआत में ही पटरी से उतर गई। मेलबर्न रेनेगेड्स की तेज गेंदबाजी के सामने उनका कोई भी बल्लेबाज टिककर नहीं खेल पाया। पूर्व कप्तान माइकल क्लिंगर से सबसे ज्यादा 28 रन बनाये लेकिन इसके लिए उन्होंने 32 गेंद खेले। उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज 15 के स्कोर को भी नहीं छू पाया।

पर्थ की टीम पुरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई। पूरी टीम 19 ओवर में 103 के स्कोर पर पवेलियन लौट गयी। मेलबर्न के लिए तेज गेंदबाज केन रिचर्डसन और डेनियल क्रिश्चियन ने 3-3 बल्लेबाजों को आउट किया वहीं उस्मान खान और जैक वाइल्डर्मथ 2-2 विकेट मिले।

शुरुआत में मेलबर्न की टीम भी जूझी

बल्लेबाजी के लिए मुश्किल पिच पर 104 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेलबर्न रेनेगेड्स की सीरीज भी बेहद खराब रही। जेसन बेहरेनडोर्फ और नाथन कुल्टर नाइल की घातक गेंदबाजी के सामने उनके चार बल्लेबाज सिर्फ 17 के स्कोर पर पवेलियन लौट गये। उसके बाद अफगानिस्तान के ऑलराउंडर मोहम्मद नबी और सैम हार्पर ने समझ बुझ भरी बल्लेबाजी की।

दोनों बल्लेबाजों ने पांचवें विकेट के लिए 68 रनों की साझेदारी बनाकर टीम को लक्ष्य तक पहुंचा दिया। एक रन के भीतर ही दोनों बल्लेबाज पवेलियन लौट गये लेकिन उस समय टीम को जीत के लिए सिर्फ 18 रन चाहिए थे। डेनिअल क्रिश्चियन और विल सदरलैंड ने टीम को 28 गेंद रहते लक्ष्य तक पहुंचा दिया।

मेलबर्न रेनेगेड्स के लिए हार्पर ने 36 वहीं नबी ने 35 रनों की पारी खेली। इन्हीं पारियों की वजह से उनकी टीम ने 5 विकेट से मैच अपने नाम किया। पर्थ के लिए जेसन बेहरेनडोर्फ और नाथन कुल्टर नाइल ने 2-2 विकेट चटकाए वहीं एस्टन एगर को 1 विकेट मिला। उस्मान खान को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का अवार्ड मिला।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post बिग बैश: पर्थ स्कॉर्चर्स को मात देकर मेलबर्न रेनेगेड्स ने की टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत appeared first on SportzWiki Hindi.