इंटरनेट डेस्क। भारतीय टीम इस समय विराट कोहली की अगुवाई में कंगारू दौरे पर है। इस समय भारत और कंगारूओं के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। अभी तक इस सीरीज के दो टेस्ट खेले जा चुके है। आपको बता दें पहले टेस्ट मैच में विराट एंड कंपनी ने 31 रनों से विजयी हासिल की। वहीं, दूसरे और कंगारू टीम ने दूसरे टेस्ट मैच में 146 रनों से जीत दर्ज की।
...तो इस बड़ी खुशखबरी के कारण रोहित शर्मा लौट सकते हैं भारत
जैसा कि आप जानते हो भारत की कमान संभाल रहे विराट कोहली ने दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी शानदार शतक लगाने में कामयाबी हासिल की। लेकिन विराट दूसरी पारी में जल्दी ही पवेलियन लौट गए। इस कारण टीम इंडिया दूसरा मैच 146 रनों से हार गई। इसी बीच भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली पर एक पूर्व कंगारू खिलाड़ी ने एक बनाया दिया ये ही नहीं इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने तो विराट को अशोभनीय शब्द तक कह डालें।
आपको बता दें कि पर्थ में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय कप्तान विराट कोहली और कंगारू टीम के कप्तान टिम पेन के बीच मैच के दौरान कुछ कहासुनी हो गई थी। इसी बीच कंगारू टीम पूर्व तेज दिग्गज गेंदबाज मिचेल जॉनसन ने कप्तान विराट कोहली पर निशाना साधा और दूसरे टेस्ट मैच में विराट के व्यवहार को लेकर कहा कि विराट का व्यवहार अपमानजनक और मूर्खतापूर्ण बताया है। मैच समाप्ती के बाद दोनों टीम के कप्तान एक दूसरे हाथ मिलाते है। लेकिन विराट ने हाथ तो मिलाया लेकिन पेन से आंखे बहुत मुश्किल से बनाई। इसको लेकर पूर्व दिग्गज गेंदबाज जॉनसन ने विराट पर ये बयान दिया। मेलबोर्न में होने वाला तीसरा टेस्ट मैच 26 दिसंबर को खेला जाएगा। जो दोनों टीमों के लिए बहुत अहम मुकाबला रहेगा।