भारतीय क्रिकेट टीम में मंगलवार को एक बड़ा शून्य तब हो गया जब भारत के क्रिकेट इतिहास के सबसे सफलतम बाएं हाथ के बल्लेबाजों में से एक गौतम गंभीर ने अपने करियर को खत्म करने का फैसला किया। गौतम गंभीर ने एक भावुक वीडियो के साथ अपने करियर को थामने की जानकारी दी।
गौतम गंभीर ने फेसबुक पर वीडियो जारी कर की सन्यास की घोषणा
गौतम गंभीर ने अपने ऑफिशियल फेजबुक पेज पर एक वीडिया जारी किया जिसमें वो अपने सन्यास को लेकर हर तरह की बात रखते हुए कई बड़ी बातें बतायी।

इस तरह से अब गौतम गंभीर ने तो इंटरनेशनल क्रिकेट के साथ ही सभी तरह की क्रिकेट से सन्यास ले लिया है लेकिन जिस तरह का भावुक उनका बयान रहा वो अब हर किसी को हमेशा के लिए याद रहेगा।
वीडियो में गंभीर ने बताया उन्हें कब लगा अपने सन्यास का सही वक्त
वैसे तो गौतम गंभीर ने अपने इस जारी किए वीडिया में हर तक की बात रखी लेकिन सबसे महत्वपूर्ण उन्होंने अपने करियर के खत्म होने के आभास की जानकारी भी दी कि आखिर उन्हें कब ऐसा लगने लगा कि अब उनके करियर को खत्म करने का सही वक्त आ चुका है।

आपको हम गौतम गंभीर के वीडियो में सो वो बात बताते हैं जिसमें उन्होंने बताया कि आखिर कौनसे मैच और टूर्नामेंट के बाद उन्हें महसूस होने लगा कि अब सन्यास ले लेना चाहिए।
गौतम गंभीर को आईपीएल में लगा आ चुका है उनका वक्त
गंभीर ने इसको लेकर बताया कि
2017 में एक बेहतरीन घरेलू सीजन के बाद मैंने उस सीजन के आईपीएल में प्रवेश किया जहां मैंने अपने सबसे अच्छे दोस्त आत्मविश्वास के साथ प्रवेश किया। मेरे पैरों को जैसे ताजा बैटरी मिल गई थी। मेरा सिर अब भी बढ़िया था। और मेरा खेल जैसे महासागर में गर्जना कर रहा था। मैंने सोचा कि मेरी सभी नकारात्मता मर चुकी हैं। लेकिन मैं गलत था। दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए 6 आईपीएल मैच वापस आ गए और मुझे लगने लगा कि शायद मेरा समय आ गया है हां मेरा समय अब पूरा हो चुका है।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post गौतम गंभीर ने बताया वो वक्त जिस दौरान उन्हें लगा, कि अब आ गया संन्यास का समय appeared first on SportzWiki Hindi.