क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इलेवन के खिलाफ खेले जा रहे चार दिवसीय प्रैक्टिस मैच में भारतीय गेंदबाजों की जमकर धुनाई हुई.बल्लेबाजों ने अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया तो गेंदबाजों के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के अनजान खिलाड़ियों ने जमकर रन बनाए. खासकर तेज गेंदबाज उमेश यादव और इशांत शर्मा ने काफी निराश किया. मोहम्मद शमी ने 3 विकेट जरूर लिए, लेकिन उन्होंने भी खूब रन दिए.
ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने पहली पारी में 102 ओवर 151.1 ओवर तक बैटिंग की और 544 रन बनाएं

आलम यह रहा कि ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने पहली पारी में 102 ओवर 151.1 ओवर तक बैटिंग की और 544 रनों का स्कोर खड़ा किया.बता दें कि इंडियंस (भारतीय टीम) ने पहली पारी में 358 रन बनाए थे.
आगे टेस्ट सीरीज में भी वैसा ही रहा तो भारतीय टीम के लिए अच्छी खबर नहीं मिलने वाली

एक तरह से जूनियर टीम ने भारतीय गेंदबाजों की जिस अंदाज में खबर ली, अगर आगे टेस्ट सीरीज में भी वैसा ही रहा तो भारतीय टीम के लिए अच्छी खबर नहीं मिलने वाली.क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया XI में कुछ ही इंटरनैशनल लेवल के बल्लेबाज हैं, जबकि अधिकतर खिलाड़ियों के पास घरेलू क्रिकेट का अनुभव ही है.
1 शतक और 3 अर्धशतक लगे ऑस्ट्रेलियाई पारी में
बावजूद इसके न केवल उन सभी ने भारत के इंटरनैशनल गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ाई, बल्कि 1 शतक और 3 अर्धशतक लगाते हुए उसे सोचने पर मजबूर कर दिया. हैरी निएल्सन (100) ने शतक लगाए, जबकि डार्सी शॉर्ट (74), मैक्स ब्रायंट (62) और आरोन हार्डी (86) के नाम अर्धशतक रहे.
भारतीय बल्लेबाजों ने दिखाया दूसरी पारी में भी दम

अभ्यास मैच की पहली पारी में मौका न मिलने के बाद दूसरी पारी में मुरली विजय मैदान पर उतरे. उन्होंने मैदान पर उतरते ही अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया.विजय ने भी क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इलेवन के खिलाफ शतक जमाकर पहले टेस्ट मैच के लिए अपनी जगह पक्की कर ली.

इससे पहले भारतीय टीम को दूसरी पारी में लोकेश राहुल और मुरली विजय ने शानदार शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 30.4 ओवरों में 109 रन जोड़ डाले. इसी टीम स्कोर पर लोकेश राहुल आउट हुए. शतक की ओर बढ़ते दिख रहे इस ओपनर बल्लेबाज को डार्सी शॉर्ट ने मैक्स ब्रायंट के हाथों कैच कराया. राहुल ने 98 गेंदों में 8 चौके और 1 छक्का लगाते हुए 62 रन की पारी खेली.
मुरली विजय और हनुमा विहारी ने पारी को आगे बढ़ाया और स्कोर 200 रनों के पार पहुंचाया
for Murali Vijay, and boy was he in a hurry to get there, taking 26 off one incredible over! https://t.co/FNEcpHzPQa pic.twitter.com/EbQcwouLND
— cricket.com.au (@cricketcomau) December 1, 2018
इसके बाद मुरली विजय और हनुमा विहारी ने पारी को आगे बढ़ाया और स्कोर 200 रनों के पार पहुंचाया. 211 रनों के टीम स्कोर पर मुरली विजय का विकेट गिरा. उन्हें डैनियल फैलिंस ने बोल्ड किया. यहीं मैच को ड्रॉ घोषित कर दिया गया. हनुमा विहारी 32 गेंदों में 15 रन बनाकर नाबाद लौटे. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच 6 दिसंबर से एडिलेड में खेला जाएगा.
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post अभ्यास मैच में ही भारतीय गेंदबाजी फ्लॉप, शतकीय पारी खेल मुरली विजय ने मचाई ऑस्ट्रेलियाई खेमे में खलबली, मैच ड्रा appeared first on SportzWiki Hindi.
for Murali Vijay, and boy was he in a hurry to get there, taking 26 off one incredible over!