Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जानिए क्यों मुरली विजय और केएल राहुल को इतने मौके देते हैं विराट कोहली, चौकाने वाली है वजह

भारतीय टीम इन दिनों ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर चल रही हैं। जहां ये दोनों टीमें चार मैचों की टेस्ट श्रंखला में से दों टेस्ट मैच खेल चुकी हैं। जिसमें ये दोनों ही 1 -1 की बराबरी पर चल रही हैं।

जैसा की सभी जानते हैं कि इन दोनों ही टेस्ट मैचों में बल्लेबाजों से अच्छा प्रदर्शन गेंदबाजों ने दिया हैं। लगातार ख़राब प्रदर्शन के चलते टीम इंडिया के बल्लेबाजों पर सवाल उठना लाजमी हैं।

वहीं अब एक सवाल टीम के दो ओपनर बल्लेबाज के साथ -साथ टीम के कप्तान पर भी उठा हैं कि टेस्ट मैच में ओपनर मुरली विजय और केएल राहुल के बार-बार फ्लॉप होने के बावजूद कप्तान विराट कोहली क्यों उन्हें इतने मौके दे रहे हैं।

दूसरे टेस्ट मैच के बाद कोहली ने कहा हैं कि, केएल राहुल और मुरली विजय को तीसरे टेस्ट में भी सलामी जोड़ी के रूप में मौका देने की अधिक संभावना है।

ऑस्ट्रेलिया के मैदान पर खिलाड़ियों का प्रदर्शन


टीम के ओपनर बल्लेबाज राहुल ने जहां शुरुआती दो टेस्ट की चार पारियों 2, 44, 2 और 0 के कुल स्कोर बनाए हैं। तो वहीं दूसरी तरफ मुरली ने 11,18, 0 और 20 के स्कोर बनाए हैं। बता दें कि नाथन लायन ने भी इन दोनों बल्लेबाजों के मुकाबले अधिक स्कोर किया है।

हालांकि ये दोनों ही खिलाड़ी काफी अच्छी क्षमता वाले हैं। लेकिन इन मैचों के दौरान इनके स्कोर इनकी क्षमता के अनुसार नहीं दिखे हैं। ये दोनों ही खिलाड़ी काफी लम्बे समय से आउट ऑफ फॉर्म में चल रहे हैं। शायद समय आ गया है कि कुछ कठोर फैसले लिए जाएं।

अच्छी ओपनिंग पार्टनरशिप


जिस भी टीम ने विदेशी पिच पर अच्छा प्रर्दशन दिया हैं। तो हमेशा ही उस टीम के पास अच्छी ओपनिंग पार्टनरशिप रही हैं। एक अच्छी ओपनिंग पार्टनरशिप पारी को निर्धारित करती है। जब तक गेंद भी पुरानी हो जाती है और नरम हो जाती है।

जिसके चलते मध्यक्रम के बल्लेबाजों के लिए खेलना आसान हो जाता है। जब भी ओपनर सलामी बल्लेबाज जल्दी आउट हो जाते हैं, तो तो मध्य क्रम पर नई गेंद के खिलाफ अच्छे स्कोर की ओर ले जाने के लिए एक साझेदारी करने के लिए दबाव आता है।

सफलता नहीं हैं कोई गारंटी


भारत के लिए टेस्ट मैचों में ओपनिंग जोड़ी की समस्या कोई नई बात नहीं है। बीते कुछ वर्षों में भारत ने शीर्ष पर बहुत सारे नए बल्लेबाजों को मौका दिया है, लेकिन इन सभी में से किसी भी जोड़ी को आज तक विदेशों में सफलता नहीं मिली हैं।

जिसमें यह भारत की विफलता का एक बड़ा कारण रहा हैं। जब मयंक अग्रवाल को टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। तो ऐसे समय में टीम इंडिया के पास पार्थिव पटेल और मयंक अग्रवाल की एक नई सलामी जोड़ी होगी।

इतना ही नहीं कोहली इस मैच के शुरुआत में रोहित शर्मा को भी मौका दे सकते हैं। अगर कोहली एक जोड़ी बनाने की कोशिश भी करते हैं, तो इस बात की कोई गारंटी नहीं हैं कि वह सफल हो ही जाए। शायद इसीलिए कोहली तीसरे टेस्ट मैच में भी मुरली विजय और लोकेश राहुल को जोड़ी को खिलाने के बारें में विचार कर रहे हैं।

The post जानिए क्यों मुरली विजय और केएल राहुल को इतने मौके देते हैं विराट कोहली, चौकाने वाली है वजह appeared first on SportzWiki Hindi.