Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस खिलाड़ी को भरोसा, एडिलेड टेस्ट जीत सकती है ऑस्ट्रेलिया की टीम

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेले जा रहे एडिलेड टेस्ट के अंतिम दिन का खेल कल खेला जाएगा। अंतिम दिन मेजबान टीम को जीत के लिए 219 रनों की जरुरत है। अभी उनके 6 विकेट ही बाकी हैं लेकिन टीम के ऑफ स्पिन गेंदबाज नाथन लायन को भरोसा है कि उनकी टीम इस मैच को जीत सकती है। उन्होंने यह बात आज दिन के खेल के बाद कही।

पाकिस्तान के खिलाफ बचाया था टेस्ट

ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पिछले यूएई दौरे पर पाकिस्तान के खिलाफ उस्मान ख्वाजा ने 141 और कप्तान टिम पेन के नाबाद 61 रन मुश्किल परिस्थिति से मैच बचाया था। लायन को भरोसा है कि सोमवार को यह कारनामा दोबारा किया जा सकता है।

उन्होंने कहा

“हमने दुबई के बारे में बात की। हम अब भी मानते हैं कि हम इस मैच को जीत सकते हैं और यह सर्वश्रेष्ठ चीज होगी। हम अब भी मानते हैं कि हम मैच में बने हुए हैं। यह सिर्फ आने वाले कल की बात है जिसमें पहली गेंद, पहला ओवर, पहला घंटा जीतने की कोशिश करेंगे। यह बहुत आसान बात है।”

विराट कोहली की तारीफ की

नाथन लायन ने भारत की दूसरी पारी में कप्तान विराट कोहली को आउट किया। इसके साथ ही वह टेस्ट मैचों में कोहली को सबसे ज्यादा बार आउट करने वाले गेंदबाज बन गये हैं। विराट के बारे में उन्होंने कहा

“कोहली ऐसे खिलाड़ी है जो दुनिया में नंबर एक बल्लेबाज हैं। मैं उनकी काफी इज्जत करता हूँ। उनके खिलाफ गेंदबाजी करना सबसे वर्ल्ड क्रिकेट में अभी सबसे बड़ा चैलेंज है। हो सकता है वह पर्थ में शानदार पारी खेल दें लेकिन हमारे पास उनके लिए प्लान है हम उसपर काम करते रहेंगे।”

दूसरी में पारी में की शानदार गेंदबाज

नाथन लायन ने भारत की दूसरी पारी के दौरान शानदार गेंदबाजी की। भारतीय टीम के 107 ओवर में 42 ओवर उन्हीं के थे। इन ओवरों में 122 रन देकर उन्होंने भारत के 6 बल्लेबाजों को आउट किया। इसमें कप्तान विराट कोहली, चेतेश्वर पुजारा, रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे बल्लेबाजों का विकेट शामिल था।

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post इस खिलाड़ी को भरोसा, एडिलेड टेस्ट जीत सकती है ऑस्ट्रेलिया की टीम appeared first on SportzWiki Hindi.