Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत को दूसरे टेस्ट में मिली हार का कारण है कोहली और कोच!

स्पोर्ट्स डेस्क।भारतीय टीम इस समय टेस्ट रैंकिंग में नंबर 1 टीम है लेकिन इस का प्रदर्शन देखकर लग रहा है की उसकी रैंकिंग बहुत जल्दी गिरने वाली है। भारत इस समय ऑस्ट्रेलिया के साथ 4 मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है और इस सीरीज में भारत का प्रदर्शन बहुत ज्यादा खराब रहा है। इस सीरीज में दोनों टीमों ने मैच जीतकर सीरीज को बराबर कर दिया है। भारत ने इस सीरज का पहला मैच तो शानदार तरीके से जीता लेकिन दूसरे मैच में उतनी ही करारी हार का सामना करना पड़ा है। दूसरे मैच के पहले दिन ही लग गया था की भारत को दूसरे मैच में हार मिलेगी और इसके कई कारण ​थे।

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया ने 146 रनों से जीता दूसरा टेस्ट

भारतीय टीम की सलामी जोड़ी का प्रदर्शन भारत की हार का कारण बन रहा है और विराट ने लगातार राहुल को मौका देकर बार बार टीम को हार की तरफ धकेल रहे हैं। भारतीय टीम की सलामी जोड़ी क्रिकेट इतिहास की सबसे खराब शुरूआत करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। अगर आने वाले मैचों में सलामी बल्लेबाजों को नहीं बदला तो भारत को इस सीरीज में भी हार ​मिलेगी। एडिलेड टेस्ट में भारत के लिए स्पिन गेंदबाज अश्विन ने शानदार गेंदबाजी करके दिखाई लेकिन दूसरे मैच में विराट ने ​चार तेज गेंदबाजों के साथ उतरकर और स्पिन गेंदबाज को बाहर बैठाना ही उनकी हार का दूसरा कारण बना है।

IND vs AUS: भारतीय टीम की हार को लेकर ये बोले सचिन तेंदुलकर

टीम इंडिया के लिए विदेश दौन में पुछल्ले बल्लेबाज सरदर्द बन जाते हैं और इस दौरे में भी ऑस्ट्रेलिया के पुछल्ले बल्लेबाजों ने अच्छे रन बनाकर अपनी टीम के लिए अच्छा स्कोर खड़ा करके दिखाया है। पर्थ की पहली पारी में कप्तान विराट कोहली के कैचआउट के फैसले के कारण भी दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया को फायदा मिला और पहली पारी में अच्छे रनों से बढ़त मिली। एडिलेड में जीत के कोच रवि शास्त्री ने कह कि अब प्रैक्टिस की नहीं लड़कों को आराम की जरूरत है। इस सभी कारणों के चलते भारतीय टीम को दूसरे मैंच में करारी हार का सामना करना पड़ा है।



Herald