भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने एक शानदार 106 रन का शतक लगाया है. हालाँकि, उन्हें बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से आउट भी होना पड़ा है.
विकेट के असमित उछाल की वजह से पुजारा हुए आउट

मेलबर्न में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में चेतेश्वर पुजारा विकेट के असमित उछाल की वजह से आउट हो गये है. दरअसल, मेलबर्न की पिच पर काफी बाउंस देखने को मिल रहा है.
सभी तेज गेंदबाज इस बाउंस का फायदा भी उठा रहे है, लेकिन जब भारत की पारी का 126वां ओवर लेकर ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंग्स आये, तो उनके इस ओवर की चौथी गेंद पर स्ट्राइक में चेतेश्वर पुजारा थे.
पैट कमिंग्स की यह चौथी गेंद विकेट पर टिप खाने के बाद बिल्कुल भी नहीं उठी और भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा इस गेंद को बिल्कुल भी नहीं समझ पाये और चेतेश्वर पुजारा की गिल्लियां बिखर गई.
यहाँ देखें चेतेश्वर पुजारा के आउट होने का वीडियो

That one kept low. #AUSvsIND pic.twitter.com/7T4vFXTx43
— ye cricket hai (@cricket_ye) December 27, 2018
आप इस वीडियो में साफ़ देख सकते है, कि कैसे पिच के असमित उछाल की वजह से चेतेश्वर पुजारा आउट हुए है.
पुजारा ने भारतीय टीम को पहुंचाया मजबूत स्तिथि में
हालाँकि, पुजारा ने आउट होने से पहले एक शानदार पारी खेल भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है. चेतेश्वर पुजारा ने भारतीय टीम के लिए 319 गेंदों पर 106 रन की पारी खेली. जिसमे उन्होंने 10 चौके लगाये.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post वीडियो : मैदान पर मिले इस धोखे की वजह से हुआ चेतेश्वर पुजारा की विराट शतकीय पारी का अंत appeared first on SportzWiki Hindi.