भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले 4 दिन के अभ्यास मैच में हिस्सा लिया. इस मैच में भारतीय गेंदबाजों ने कोई ख़ास प्रदर्शन नहीं किया. वहीँ भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया. इस मैच में भारत की तरफ से एकमात्र शतक मुरली विजय ने लगाया. उन्होंने भारतीय टीम में वापसी का जश्न शानदार शतक लगा कर किया.
इंग्लैंड में टीम से बाहर हो गए थे मुरली विजय

इंग्लैंड में खराब फॉर्म की वजह से टेस्ट श्रृंखला के बीच से बाहर किये गए मुरली विजय ने उस सीरीज को भुलाते हुए. सलामी बल्लेबाज मुरली विजय ने शनिवार को कहा कि ऑस्ट्रेलिया की उछाल भरी पिचें बैकफुट पर टिकी उनकी बल्लेबाजी को रास आती हैं. विजय ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया अध्यक्ष एकादश के खिलाफ अभ्यास मैच में 132 गेंद में 129 रन बनाये.
उन्होंने कहा,
‘अभ्यास मैच में इस तरह की पारी खेलना अच्छा है. मैंने कोई मौका नहीं गंवाया. मुझे पता था कि मौका मिलेगा और मैं सकारात्मक सोच के साथ खेलूंगा.’
ऑस्ट्रेलिया में फिर टेस्ट क्रिकेट खेलने को लेकर बेकरार हैं मुरली विजय

‘मैं अपने खेल और फिटनेस पर काफी मेहनत कर रहा हूं. मैं इसमें योगदान देना चाहता हूं. उम्मीद है कि मैं ऐसा कर सकूंगा.’
विजय ने कहा कि वह ऑस्ट्रेलिया में फिर टेस्ट क्रिकेट खेलने को लेकर बेकरार हैं. उन्होंने कहा,
‘हम (केएल राहुल और वह) भारत के एक ही हिस्से से आते हैं और एक दूसरे को बखूबी समझते हैं. उम्मीद है कि पहले टेस्ट में हम अपनी लय कायम रख सकेंगे.ऑस्ट्रेलिया में खेलना मुझे रास आता है, क्योंकि मैं बैकफुट का बहुत इस्तेमाल करता हूं. ऑस्ट्रेलिया ऐसी जगह है जहां आपको उछाल मिलता है और आप अपने शॉट खेल सकते हैं.
मुरली विजय ने पहले 50 रन 91 गेंद में बनाएं तो वहीँ दूसरे सिर्फ 27 गेंद में

मुरली विजय ने पहले 50 रन 91 गेंद में और दूसरे सिर्फ 27 गेंद में बनाये .उन्होंने जैक कार्डर के एक ओवर में 26 रन बनाकर अपना शतक पूरा किया .इससे पहले के एल राहुल ने 98 गेंद में 62 रन बनाये.
दोनों ने पहले विकेट की साझेदारी में 109 रन जोड़े .भारत ने चौथे और आखिरी दिन का खेल समाप्त होने पर दूसरी पारी में 43 . 4 ओवर में दो विकेट पर 211 रन बनाये .खराब दौर से जूझ रहे राहुल ने अपनी पारी में आठ चौके और एक छक्का लगाया .
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post अभ्यास मैच में तूफानी शतक लगाने के बाद मुरली विजय ने बताया किसके साथ करेंगे एडिलेड में पारी की शुरुआत appeared first on SportzWiki Hindi.