भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड अदाकारा अनुष्का शर्मा की शादी का एक साल पूरा होने को है। भारतीय क्रिकेट की इस सबसे क्यूट कपल ने पिछले साल 11 दिसंबर को इटली में शादी रचायी थी जिसका 3 दिनों के बाद एक साल होने को है।
अनुष्का शर्मा के प्रेग्नेंट होने की खबरों का है मीडिया में जोर
विराट-अनुष्का अपनी शादी की पहली वर्षगांठ मनाने जा रहे हैं लेकिन पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया और मीडिया में अनुष्का शर्मा के प्रेग्नेंट होने की खबरों ने अपनी जगहों को बनाया हुआ है।

पिछले कुछ दिनों से अनुष्का शर्मा को देखने के बाद इस बात को जमकर हवा मिली है कि अनुष्का शर्मा इन दिनों प्रेग्नेंट है और वो जल्द ही अपने पहले बच्चे को जन्म दे सकती है।
अनुष्का शर्मा ने प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर तोड़ी अपनी चुप्पी
इस खबर के जबरदस्त तरीके से मीडिया में तो अपनी जगह बनायी है लेकिन आखिरकार अनुष्का शर्मा ने इस खबर को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए इसे पूरी तरह से बकवास बताया है।

अनुष्का शर्मा ने अपने प्रेग्नेंट होने की बात उछलने को एक बड़ा मजाक करार दिया है और साथ ही ये कहा कि कि शादी की खबर छुपायी जा सकती है लेकिन प्रेग्नेंसी की बात कभी नहीं छुपायी जा सकती है।
अनुष्का शर्मा ने कहा, ये है एक बड़ा मजाक, प्रेग्नेंसी नहीं छुपा सकता कोई
अनुष्का शर्मा ने कहा कि “ये एक बड़ा मजाक है और वो इस तरह की चीजों पर ध्यान नहीं देती है। अगर कोई इस तरह की बात लिखता भी है तो कुछ ही समय में सच्चाई सबके सामने आ जाती है। क्योंकि प्रेग्नेंसी जैसी चीज कोई भी छुपा नहीं सकता है।”

हाल ही में अनुष्का शर्मा की फिल्म सुई-धागा रिलीज हुई जिसके एक प्रमोशन कार्यक्रम के दौरान अनुष्का शर्मा को खड़े होने में कुछ तकलीफ में देखा गया। इसके बाद मीडिया में खबरें आने लगी कि उन्हें इस तरह की तकलीफ प्रेग्नेंसी होने के कारण हो रही है।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post अनुष्का शर्मा ने आखिरकार तोड़ दी अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों पर चुप्पी, कही ये बात appeared first on SportzWiki Hindi.