Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रणजी ट्रॉफी मैच: आशुतोष अमन की बेहतरीन बॉलिंग से पहली पारी में मेघालय पर बिहार को बढ़त

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: आशुतोष अमन की बेहतरीन बॉलिंग के कारण शिलांग के पोलो ग्राउंड में खेले जा रहे रणजी मैच में बिहार को मेघालय पर पहली पारी में बढ़त मिल गयी है. अभी बिहार के आठ विकेट शेष है, कल मैच का दूसरा दिन है. इस मैच में मेघालय ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, जिसे आशुतोष अमन ने तार- तार बिखेर दिया.

22.5 ओवर चार मेडेन और इक्यावन रन देकर आठ विकेट यह बिहार का एक पारी में अब तक का दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. इससे पहले 1957- 58 में विमल बोस ने जमशेदपुर में आसाम के विरूद्ध 43 रन देकर आठ विकेट लिए थे. मेघालय की ओर से बिश्वा 56 रन , पुनीत -12 , गुरिंदर -10 और अभय 38 को छोड़कर कोई भी खिलाड़ी दोहरे अंक तक तक नहीं पहुंच पाया.

डब्लू नोंगखलाव 3, लामारे, योगेश नगर और सिंघानिया एक- एक, श्वरजीत और दीपू शून्य पर आउट हुए, जबकि लखन दो के रन पर नॉट आउट रहे. बिहार की ओर से आशुतोष ने आठ तथा समर और विवेक ने एक एक विकेट लिए. पहली पारी में खेलने उतरी बिहार की शुरुआत ख़राब रही, पिछले मैच के दोहरे शतकधारी इंद्रजीत बगैर खाता खोले ही शून्य पर आउट हो गए.

उसके बाद रजनीश और बाबुल ने पारी को आगे बढ़ाना शुरू किया मगर रजनीश आज भी अपनी पारी को लम्बे स्कोर तक नहीं ले जा सके और 20 के व्यक्तिगत स्कोर पर अपना विकेट गवां बैठे. खेल समाप्त होने तक बाबुल 43 और केशव 16 के स्कोर पर क्रीज पर थे. मेघालय की ओर से लखन ने एक तथा गुरिंदर ने एक विकेट लिया. कल मैच का दूसरा दिन है. यह जानकारी बिहार क्रिकेट संघ के सचिव रविशंकर प्रसाद सिंह ने दी.

 

The post रणजी ट्रॉफी मैच: आशुतोष अमन की बेहतरीन बॉलिंग से पहली पारी में मेघालय पर बिहार को बढ़त appeared first on Live Cities.