लाइव सिटिज, सेंट्रल डेस्क: 11 दिसंबर को भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड स्टार अनुष्का शर्मा की शादी हुई थी. जिसके बाद विराट कोहली ने सिर्फ शानदार परफॉर्म किया बल्कि टीम इंडिया को भी नए शिखर पर पहुंचाया. आज विराट कोहली और अनुष्का की शादी की पहली सालगिरह है. इस मौके पर अनुष्का शर्मा ऑस्ट्रेलिया में विराट कोहली के साथ हैं. वो वहीं शादी की पहली सालगिरह मना रही हैं. ये साल विराट कोहली और अनुष्का के लिए शानदार रहा है. अनुष्का की जहां फिल्म सुई धागा सुपरहिट रही तो वहीं विराट कोहली ने क्रिकेट में कई इतिहास रचे.
विराट कोहली के लिए 2018 सुनहरा रहा है. टेस्ट में उन्होंने नए मुकाम हासिल किए हैं. 2018 मे विराट कोहली ने 11 टेस्ट की 20 पारियों में 1100 रन बनाए हैं. जिसमें 4 सेंचुरी और 4 अर्धशतक शामिल है. इस साल टेस्ट में एक बार मैन ऑफ द मैच और एक बार मैन ऑफ द सीरीज अवॉर्ड मिला.
विराट कोहली ने 2018 में 14 वनडे मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 1202 रन बनाए हैं. जिसमें 6 सेंचुरी और 3 हाफ सेंचुरी शामिल है. जिसमें 2 मैन ऑफ द मैच और 2 मैन ऑफ द सीरीज शामिल है. उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने भी शानदार परफॉर्म किया. वनडे रैंकिंग में वो टॉप पर हैं. 10 हजार रन भी उन्होंने सबसे तेज जड़े हैं.
बता दें कि विराट अनुष्का की शादी के बाद से ही विराट के क्रिकेट कैरियर में जोरदार धमाका हुआ था. जी हां, विराट एक के बाद एक मैच में बेहतर प्रदर्शन करते जा रहे थे. विराट ने इसका पूरा श्रेय अपनी वाइफ अनुष्का को दिया है.
The post अनुष्का से शादी के बाद ऐसे बदली विराट कोहली की जिंदगी, बनाएं ये धाकड़ रिकॉर्ड appeared first on Live Cities.