Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

साइना नेहवाल और पी. कश्यप एक-दूजे के हुए, सोशल मीडिया पर किया ऐलान

नई दिल्ली
स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल और पी. कश्यप शुक्रवार को एक-दूजे के हो गए। साइना और कश्यप ने कोर्ट मैरिज करने के बाद सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी। धार्मिक रीति-रिवाज से शादी तय कार्यक्रम के अनुसार 16 दिसंबर की सुबह में होगी। इसी दिन शाम को हैदराबाद के एक होटल में रिसेप्शन भी है।साइना ने कश्यप के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'बेस्ट मैच ऑफ माइ लाइफ…जस्ट मैरिड।' यानी मेरे करियर का सबसे बेहतरीन मैच.. अभी-अभी शादी के बंधन में बंधी हूँ। हैदराबाद के रहने वाले दोनों बैडमिंटन स्टार एक दशक से रिलेशनशिप में थे, लेकिन वे इसे छुपा कर रखने में कामयाब रहे। दोनों ने इसी साल अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था। 

साइना की शादी की घोषणा से एक दिन पहले यानी 13 दिसंबर को पहलवान विनेश फोगाट और सोमवीर राठी ने भी शादी की थी। इसके अलावा पल्लीकल-दिनेश कार्तिक, इशांत शर्मा-प्रतिमा सिंह और पहलवान गीता फोगाट-पवन फोगाट और साक्षी मलिक-सत्यव्रत कादियान भी ऐसी जोड़ियां हैं, जिनमें पति-पत्नी दोनों खिलाड़ी हैं। इस लिस्ट में अब साइना और परूपल्ली कश्यप का नाम भी शामिल हो गया है। कश्यप के साथ अपने रिश्ते के बारे में साइना ने बताया था कि वे दोनों 2007-08 से विदेशी टूर पर साथ जाने लगे थे। उन्होंने साथ टूर्नमेंट्स खेले, ट्रेनिंग ली और धीरे-धीरे एक-दूसरे के मैच पर ज्यादा ध्यान देना शुरू कर दिया। एक दूसरे के मैच के बारे में बातें करते-करते दोनों के मन में एक-दूसरे के लिए फीलिंग्स आनी शुरू हो गईं। साइना ने आगे बताया कि उन्होंने शादी के बारे में नहीं सोचा था क्योंकि दोनों ही अपने करियर को लेकर व्यस्त रहते हैं। उनके लिए टूर्नमेंट्स जीतने जरूरी थे इसलिए वे दोनों अपना ध्यान शादी पर नहीं लगाना चाहते थे।