ऑस्ट्रेलिया की टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ, उपकप्तान डेविड वार्नर और बल्लेबाज कैमरून बैनक्रॉफ्ट पर दक्षिण अफ्रीका दौरे पर बॉल टेम्परिंग विवाद में बैन लगा था। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इसी साल केपटाउन में हुए टेस्ट मैच में गेंद को स्विंग करनाने के लिए बैनक्रॉफ्ट ने सैंडपेपर से गेंद पर कुरेदने की कोशिश की थी। यह कैमरे में कैद हो गया और कप्तान, उपकप्तान समेत उन्हें सजा हुई।
स्मिथ ने दिया बयान

अब ऑस्ट्रेलिया टीम के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ ने उस बॉल टेम्परिंग विवाद को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि वह चाहते तो इसे रोक सकते थे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया
ईएसपीएनक्रिकइंफो ने स्मिथ के हवाले से लिखा है
“मैं इस बारे में जानना नहीं चाहता था और इसलिए आगे बढ़ गया। यह मेरे पास मौका था, जब मैं इस तरह की कुछ चीज होने से रोक सकता था। रूम में मैं कुछ अनदेखा कर चला गया और उस समय मेरे पास इसे रोकने का मौका था, लेकिन मैंने ऐसा नहीं किया। यह मेरे नेतृत्व की विफलता थी।”
मैं अपनी गलती मानता हूँ
स्टीव स्मिथ ने इस मैच के बाद ही प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी गलती मानकर माफ़ी मांगी थी। ऑस्ट्रेलिया में वह एक बार मीडिया के सामने रो भी पड़े थे। उन्होंने आगे कहा
“उस समय कुछ होना था और मैं उसे रोक सकता था न कि यह कहकर आगे बढ़ना था, कि मुझे इस बारे में जानना नहीं है। यह मेरी गलती थी और मैं इसकी जिम्मेदारी लेता हूं।”
ऐसा पहली बार हुआ था

स्मिथ ने यह भी माना कि ऐसा पहली बार ही हाउ है। मामला सामने आने के बाद यह भी बात हो रही थी कि क्या ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले ही ऐसा कर चुकी है।
उन्होंने कहा
“जहां तक मैं जानता हूं, ऐसा पहली बार हुआ था। मैं इस बात पर कुछ नहीं कह सकता कि दूसरी टीम क्या कर रही हैं। आप जो भी मैच खेलते हैं तो चाहते हैं कि गेंद मूव हो, लेकिन आप सही तरीके से इसे करना चाहते हैं।”
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post मेरे पास बॉल टेम्परिंग रोकने का मौका था: स्टीवन स्मिथ appeared first on SportzWiki Hindi.
