Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज में खेलेंगे एमएस धोनी, इस शानदार खिलाड़ी का कट सकता है पत्ता

टीम इंडिया के दिग्गज कप्तान रहे महेंद्र सिंह धोनी के फैंस के लिए यह बड़ी खुशखबरी है। बता दें कि माही को ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में होने वाली वडे सीरीज के लिए टीम में शामिल किया जा सकता है। बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान माही 2007 से 2016 तक टीम के कप्तान रहे। मौजूदा समय में एम एस धोनी आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स टीम के भी कप्तान हैं।

इन दोनों देशों में होने वाली वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का जल्द ही ऐलान किया जाएगा।खबरों की मानें तो, पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को न्यूजीलैंड दौरे पर होने वाली टी-20 सीरीज में शामिल किया जा सकता है।

माही के अलावा बल्लेबाज ऋषभ पंत को टी-20 टीम में जगह मिल सकती है, इसलिए दिनेश कार्तिक का पत्ता कट सकता है।सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए, इसलिए उनके चयन पर अभी संदेह है। हांलाकि महेंद्र सिंह धोनी भी अक्टूबर के बाद से इंटरनेशनल मैचों में कुछ खास रन नहीं बना पाए हैं।

बावजूद इसके मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद पहले ही साफ कर चुके हैं कि माही 2019 विश्व कप टीम में शामिल होंगे। मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, न्यूजीलैंड दौरे के लिए माही को टी-20 में भी शामिल किया जाएगा।गौरतलब है कि भारत को ऑस्ट्रेलिया के विरूद्ध तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। वहीं न्यूजीलैंड दौरे पर 5 वनडे मैच तथा 3 टी-20 मैचों की सीरीज खेलनी है।बल्लेबाजी के अलावा महेन्द्र सिंह धोनी अपनी बेमिसाल विकेट कीपिंग के लिए भी जाने जाते हैं।



Herald