Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कंगारू धरती पर पंत ने हासिल की ये खास उपलब्धि, धोनी को पीछे छोड़ इस मामलें में बनें नंबर वन

इंटरनेट डेस्क। भारतीय टीम पहले टेस्ट मैच में मजबूत स्थिति में पहुंच गया है। विराट एंड कंपनी को पहले मैंच में जीत दर्ज करने के लिए छह विकेट की आवश्यकता है। आॅस्ट्रेलिया की टीम ने चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक 4 विकेट पर 104 रन बना लिए है। इस मैच में भारतीय टीम ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। चौथे दिन का खेल खत्म होने पर शॉन मार्श 31 रन और ट्रेविस हेड 11 रन बना कर बल्लेबाजी कर रहे थे।

इसी बीच आपको बता दें कि भारतीय टीम युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने पहले टेस्ट के तीसरे दिन कीर्तिमान स्थापित करने में कामयाबी हासिल की। ऋषभ पंत ने आॅस्ट्रेलिया की पहली पारी के दौरान विकेट के पीछे छह आॅस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के कैच पकड़ने में कामयाबी हासिल की। आपको बता दें 21 वर्षीय पंत ने विकेट के पीछे उस्मान ख्वाजा, पीटर हैंड्सकॉम्ब, ट्रेविस हेड, टिम पेन, मिशेल स्टार्क और जोश हेजलवुड का कैच लपका।

इसी के साथ ऋषभ पंत आॅस्ट्रेलिया धरती पर सबसे ज्यादा कैच पकड़ने के मामलें में पहले विकेटकीपर बन गए है। इसी के साथ पंत ने कंगारू टीम के पूर्व विकेटकीपर ब्रैड हैडिन के छह कैचों की बराबरी कर ली है। पंत ने इसके साथ ही महेन्द्र सिंह धोनी का पीछे छोड़ दिया। धोनी ने आॅस्ट्रेलिया में 2008 में एक टेस्ट मैच में विकेट के पीछे 5 कैच पकड़े थे। अब पंत ने धोनी को पीछे छोड़कर ये खास उपलब्धि हासिल कर ली।