स्पोर्ट्स डेस्क।क्रिकेट में अगर सबसे ज्यादा विस्फोटक बल्लेबाजी करने की बात करते है, तो हमारे दिमाग में सबसे पहले वीरेंद्र सहवाग, क्रिस गेल और एबी डिविलियर्स जैसे खिलाड़ियों के नाम आते हैं। लेकिन अगर सबसे ज्यादा छक्के लगाने के रिकॉर्ड की बात करें तो आपको लगेगा की इस मामले कोई बल्लेबाज ही होगा जो सबसे ज्यादा छक्के लगाया होगा। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे खिलाड़ी के बारे में बताने जा रहे हैं जो छक्के लगाने के मामले में एबी डिविलियर्स जैसे खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया है।
6 साल से क्रिकेट खेलने के लिए तरस रहा है ये भारतीय क्रिकेटर
अगर आप इस खिलाड़ी का नाम सुनेंगे तो आपको पहले तो इस बात पर विश्वास नहीं होगा और लगेगा की ऐसा कभी नहीं हो सकता। लेकिन टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउदी ने छक्के लगाने के मामले में एबी डिविलियर्स को पीछे छोड़ दिया है। टिम साउदी पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे टेस्ट में एबी के सबसे ज्यादा छक्के लगाने के रिकॉर्ड को तोड़ा है। टिम साउदी ने 15 रन की पारी में एक छक्का लगाकार टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक छक्के लगाने के मामले में एबी डिविलियर्स से आगे निकल गए है।
हॉकी वर्ल्ड कप में क्वार्टर फाइनल के लिए होगी भारत की कनाडा से भिड़त
टिम साउदी ने अपने टेस्ट क्रिकेट करियर का 65वां छक्का लगाकर एबी के 64 छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड मैक्कुलम के नाम है जो लगभग 105 छक्को के साथ पहले स्थान पर है। सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी सहवाग,सचिन और धोनी लगभग 70 से ज्यादा छक्के लगाये है। अगर टिम साउदी इसी प्रकार खेलते रहे तो वह सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन सकते हैं।
Herald