Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो: भारत को मिला राशिद खान का विकल्प, रोहित शर्मा को नेट्स में किया क्लीन बोल्ड

भारत एक विशाल प्रतिभा से भरा देश है और इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि उसने क्रिकेट के खेल के लिए दुनिया के कुछ सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटरों को दिया है. प्रमोद गौड़ा  तक एक और प्रतिभाशाली लेग स्पिनर हैं जिन्होंने हाल ही में बैंगलोर में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में एशिया कप से पहले नेट में भारतीय बल्लेबाजों को गेंदबाजी कर परेशान किया.

राशिद खान की तरह करते हैं गेंदबाजी 

प्रमोद की गेंदबाजी राशिद खान की तरह है. एशिया कप से पहले इस खिलाड़ी ने जब भारतीय बल्लेबाजों को नेट्स में गेंदबाजी की थी, तो इस खिलाड़ी ने रोहित शर्मा को अपना शिकार बनाया था. जिसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था. रोहित शर्मा इस गेंदबाज से बहुत प्रभावित हुए और उन्होंने इस खिलाड़ी से वादा किया वो उनकी मदद भी करेंगे.

रोहित शर्मा ने मदद करने की बात कही थी 

क्रिकेट ट्रेकर से बात करते हुए इस गेंदबाज ने कहा,

“रोहित भाई ने कहा कि वह एशिया कप से वापस आने के बाद मदद करेंग.मुझे लगता है कि मैंने विराट कोहली को छोड़कर सभी भारतीय खिलाड़ियों को गेंदबाजी की है, जिसे मैं उत्सुकता से इंतजार कर रहा हूं, क्योंकि मुझे पूरा यकीन है कि वह इसे पसंद करेंगे.”

यहाँ देखें वीडियो

 

View this post on Instagram

 

Dot, Dot & Bowled🌀.!👆🏻 #Hitman @rohitsharma45

A post shared by P R A M O D G O W D A👑 (@pramod.79) on Sep 7, 2018 at 6:16am PDT

हर दिन मैं 2-3 घंटे अभ्यास करता हूं

“मैंने 12 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू किया था जो की 16 के उम्र तक भी नहीं चला मुझे क्रिकेट पढ़ाई के कारण छोड़ देनी पड़ी.  फिर मैंने पिछले साल खेलना शुरू कर दिया. मैं किसी कोचिंग शिविरों के लिए नहीं जाता लेकिन खुद ही अभ्यास करता हूं.”

लेग स्पिनर ने आगे कहा, “हर दिन मैं 2-3 घंटे अभ्यास करता हूं, मैं अवसर के इंतजार में नहीं रहता.”

बता दें, जिस तरह की गेंदबाजी यह खिलाड़ी करता है अगर किसी आईपीएल फ्रेंचाइजी की नजर इस खिलाड़ी पर पड़ी तो जल्द किसी न किसी आईपीएल टीम में खेलता हुआ नजर आ सकता है.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

 

The post वीडियो: भारत को मिला राशिद खान का विकल्प, रोहित शर्मा को नेट्स में किया क्लीन बोल्ड appeared first on SportzWiki Hindi.