खेल डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच का तीसरा दिन पूरी तरह से गेंदबाजों के नाम रहा। मैच के तीसरे दिन कुल 15 विकेट गिरे। इसमें मेजबान टीम के 10 और भारत के पांच विकेट गिरे।
पहले जसप्रीत बुमराह (33 रन देकर छह विकेट) की घातक गेंदबाजी के सामने मेजबान टीम 151 रन पर ढेर हो गई। इसके बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने 292 रन की बड़ी बढ़त हासिल करने के बावजूद ऑस्ट्रेलिया को फॉलोआन नहीं दिया।
दुनिया के इस बेस्ट खिलाड़ी ने की 2019 विश्वकप में भारतीय टीम के चैंपियन बनने की भविष्यवाणी
जवाब में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिन्स के कातिलाना स्पेल के सामने भारत ने अपने पांच विकेट केवल 54 रन पर ही गंवा दिए। हालांकि अभी मैच में कुल 346 रन की बढ़त हासिल करने के बावजूद भारत का पलड़ा भारी है, लेकिन अगले दो दिनों में बारिश होने की संभावना को देखते हुए विराट कोहली को ऑस्ट्रेलिया टीम को फॉलोआन नहीं देना भारी पड़ सकता है।
अब बुमराह ने तोड़ा इस गेंदबाज का रिकॉर्ड, बने डेब्यू कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
भारतीय कप्तान अगर आज ऑस्ट्रेलिया को फॉलोआन दे देते तो हो सकता था कि टीम इंडिया के गेंदबाज ऑस्ट्रेलिया के कुछ विकेट निकालकर मैच अपने कब्जे में कर लेते। क्यों भारतीय गेंदबाज अभी मैच में ज्यादा नहीं थके थे। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में बारिश की भविष्यवाणी की है।
चार मैचों की इस टेस्ट शृंखला में अभी तक दोनों ही टीमें 1-1 की बराबरी पर है। भारत की ओर से दूसरी पारी में सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल 28 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद है। जबकि चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली तो अपना खाता भी नहीं खोल सके।