स्पोर्ट्स डेस्क।6 दिसंबर से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा और इस मैच से पहले दोनों टीमें अपनी अपनी जीत का दावा कर रही है। इस सीरीज के शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय कप्तान कोहली के साथ भारतीय स्पिनरों के लिए एक विशेष तैयारी कर ली है। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों और गेंदबाजों को सीरीज से पहले बहुत ज्यादा परेशानी इन दोनों से हो रही है। भारतीय स्पिनर हमेशा से विदेशी मैदानों पर विदेशी बल्लेबाजों के लिए परेशानी खड़ करते हैं और इसी कारण इनसे बचने के लिए विशेष तैयारी की जाती है। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी टीम इंडिया के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को अपने लिए सबसे बड़ी परेशानी मानते हैं और इससे बचने के लिए उन्होंने एक नया तरीका खोज निकाला है।
कोहली को आउट करने के लिए ऑस्ट्रेलिया ने बनाया ये सीक्रेट प्लान, जानकर उड़ आपके होश
ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज ट्रेविड हेड अश्विन की गेंदों से निपटने के लिए अपनी टीम के जूनियर साथी हैरी नेल्सन से सहायता लेंगे। हैरी अभ्यास मैच में शानदार शतक लगाया था और अश्विन की गेंदों का शानदार तरीके से खेला था। अश्विन का बाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन रहा था। इस बार ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन में तीन से चार बाएं हाथ के बल्लेबाजों को जगह शामिल किया जा सकता है।
इस दिन सोमवीर के साथ सात फेरे लेंगी विनेश फोगाट, जानिए
ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों का मानना है की भारत के पास दुनिया की सबसे अच्छी स्पिन जोड़ी है जिसके आगे टिकना आसान काम नहीं है। हमने आईपीएल में इनका सामना किया है लेकिन टेस्ट में खेलना थोड़ा अलग होता है और इस सीरीज के सभी मुकाबले बहुत अच्छे होंगें। अब यह देखना होगा भारतीय टीम की स्पिन जोड़ी इस सीरीज किस तरल का प्रदर्शन करती है।
Herald