टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली हमेशा से ही मैदान पर अपने रवैये की वजह से जाने जाते है. मैदान पर विराट कोहली कुछ ज्यादा आक्रामक रहते है, जिस वजह से उनकी काफी ज्यादा आलोचना भी की जा जाती है. वही अब किसी कड़ी में एक और नाम जुड़ गया है. बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसरुद्दीन शाह ने भी कोहली के रवैये को लेकर उनकी आलोचना की है.
नसरुद्दीन शाह ने की आलोचना
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अभी तक कोहली का प्रदर्शन अच्छा रहा है. पर उनकी मैदान पर रवैये की वजह से काफी ज्यादा आलोचना की रही है. वही अब कड़ी में नसरुद्दीन शाह का भी नाम जुड़ गया है. अपने फेसबुक पोस्ट में शाह ने कोहली को घेरे में लेते हुए लिखा कि इस बात में कोई शक नहीं कि विराट दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज हैं, लेकिन इसके साथ ही वो दुनिया के सबसे बिगड़ैल और गलत व्यवहार करने वाले खिलाड़ी भी हैं. उनका यह स्वभाव उनकी प्रतिभा पर भारी पड़ता है.
इसके आगे शाह ने एक और तंज कसते हुए लिखा कि हालांकि मेरा देश को छोड़कर जाने का कोई विचार या मन नहीं है. आप को बता दें कि उन्होंने ये बात इसलिए लिखी कि हाल ही में कोहली ने लिखा था कि जिसको भारतीय खिलाड़ी नहीं पसंद वो देश छोड़ सकते हैं.
मैदान पर पेन से गए थे लड़

भारतीय कप्तान विराट कोहली और ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन सोमवार को पर्थ टेस्ट के चौथे दिन मैदान पर शाब्दिक जंग में उलझते दिखे जिसके बाद मैदानी अंपायर क्रिस गफाने ने दोनों खिलाड़ियों को सुबह के सत्र में चेतावनी दी. जसप्रीत बुमराह के पारी के 71वें ओवर के दौरान दोनों कप्तान को एक दूसरे को कुछ कहते देखा गया. कोहली इस समय गेंदबाजी छोर के नजदीक फील्डिंग कर रहे थे. गफाने ने इसके बाद हस्तक्षेप किया.
Virat Kohli and Tim Paine are back at it!
The two have locked horns again as tension builds on the 4th day of the 2nd Test.
? Watch LIVE on #FoxCricket &
? join our match centre: https://t.co/fLeuCrQjUF #AUSvIND pic.twitter.com/MFZlzpoIt5— Fox Cricket (@FoxCricket) December 17, 2018
पेन ने कोहली से कहा, “तुम वह व्यक्ति हो जो कल हार गया था. तुम आज शांत बनने का प्रयास क्यों कर रहे हो.” गफाने ने हस्तक्षेप करते हुए कहा, “बहुत हो गया, बहुत हो गया.”
उन्होंने कहा, “चलो खेल खेलो. तुम लोग कप्तान हो. टिम तुम कप्तान हो.”
पेन ने जवाब दिया, “हम सिर्फ बात कर रहे हैं. हम कोई अपशब्द नहीं कह रहे…विराट खुद को शांत रखो.”
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post टिम पेन के साथ टकराव पर नसरुद्दीन शाह ने कहा विराट ऐसी हरकतों से खुद ही गंवा रहा अपनी इज्जत appeared first on SportzWiki Hindi.