Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारतीय टीम में वापसी से पहले इस टीम के लिए खेलना चाहते हैं हार्दिक पंड्या, दिया अजीबोगरीब कारण

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पंड्या टीम में तीनों ही फॉर्मेट में अपनी जगह को सुनिश्चित कर चुके थे, लेकिन जैसे ही उन्हें कुछ महीनों पहले एशिया कप के दौरान चोट लगी उसके बाद से वो भारतीय टीम से बाहर हैं।

हार्दिक पंड्या एक बार फिर से करना चाहते हैं भारतीय टीम में वापसी

हार्दिक पंड्या अपनी चोट से लगभग पूरी तरह से उबर चुके हैं और अब उनकी नजरे एक बार फिर से भारतीय टीम में वापसी करने पर है।

हार्दिक पंड्या अच्छे से जानते हैं कि इन दिनों भारतीय टीम में उसी खिलाड़ी का स्थान तय हो सकता है जो खिलाड़ी शानदार फिटनेस के साथ ही अच्छी फॉर्म भी साबित करे।

रणजी खेलने को लेकर हार्दिक पंड्या ने खुलकर रखी अपनी बात

हार्दिक पंड्या ने इन सभी चीजों को देखते हुए रणजी ट्रॉफी में अपनी फॉर्म और फिटनेस दोनों साबित करने के लिए उतरने का फैसला कर लिया है। हार्दिक पंड्या अब बडौदा अपनी घरेलू टीम के लिए 1 चार दिवसीय मैच खेलेंगे।

हार्दिक पंड्या ने इसको लेकर कहा कि

सबसे पहले, मैं वापस आ गया हूं, क्योंकि मैं रणजी ट्रॉफी खेल रहा हूं।  मैं जहां खड़ा हूं वहां से अपनी मैच फिटनेस को देखूंगा। किसी भी प्रमुख सीरीज में जाने से पहले, मैं देखना चाहता था कि मैं कहां खड़ा हूं। रणजी ट्रॉफी सर्वश्रेष्ठ घरेलू टूर्नामेंट है। मैं वहां फिटनेस स्तर की जांच करना चाहता हूं। और उसके बाद ये बात देखूंगा कि मैं कैसा महसूस करता हूं और अगला कदम क्या होना चाहिए। अभी, मैं केवल रणजी ट्रॉफी पर ध्यान केन्द्रित कर रहा हूं और जाहिर है मैं जितना जल्दी हो सके टीम में वापस जाना चाहता हूं। क्योंकि इतनी देर तक दूर रहना मुश्किल है।”

हार्दिक पंड्या को जब रणजी खेलने के कारण पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि

“अगर मैं एक टेस्ट मैच खेल रहा हूं, तो मुझे वनडे से चार दिवसीय मैच खेलना चाहिए। क्योंकि वनडे बाद में हैं। मैं अभी ध्यान केन्द्रित कर रहा हूं कि अगर मैं इसे टीम में बना सकता हूं क्योंकि टेस्ट में वापसी करना मेरा दायरा है। अगर मैं टेस्ट मैच खेलने के लिए उपयुक्त हूं। यही कारण है कि मैं अपना समय लेना चाहता था और देख रहा हूं कि मैं रणजी ट्रॉफी में कहां खड़ा हूं। क्योंकि टेस्ट मैच खेलना एक अलग लीग है। उसमें वर्कलोड बहुत ज्यादा चला जाता है। रणजी ट्रॉफी में तो मैं मैनेज कर सकता हूं लेकिन आपको भारत के लिए सबकुछ देना होगा।मुझे पता है कि ऑस्ट्रेलिया वनडे से पहले पर्याप्त तैयारी करनी है। इसी कारण से मैंने रणजी ट्रॉफी पर ध्यान केन्द्रित किया।”

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post भारतीय टीम में वापसी से पहले इस टीम के लिए खेलना चाहते हैं हार्दिक पंड्या, दिया अजीबोगरीब कारण appeared first on SportzWiki Hindi.