Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

धोनी और धवन घरेलू क्रिकेट क्यों नहीं खेलते: गावसकर

नई दिल्ली 
भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावसकर ने बीसीसीआई से पूछा कि इंग्लैंड में 6 महीने बाद होने वाले वर्ल्ड कप से पहले शिखर धवन और महेंद्र सिंह धोनी को घरेलू टूर्नमेंटों से बाहर रहने की अनुमति कैसे दी गई। टेस्ट टीम से बाहर धवन मेलबर्न में परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। धोनी ने एक नवंबर को वेस्ट इंडीज के खिलाफ समाप्त हुई सीरीज के बाद से क्रिकेट नहीं खेला है। धोनी को टी20 टीम में नहीं चुना गया, जबकि वह 2014 में ही टेस्ट से संन्यास ले चुके हैं। वह सिर्फ वनडे टीम का हिस्सा हैं। 

गावसकर ने कहा, 'हमें धवन और धोनी से नहीं पूछना चाहिए कि वे घरेलू क्रिकेट क्यों नहीं खेल रहे। हमें बीसीसीआई और चयनकर्ताओं से पूछना चाहिए कि उन्होंने खिलाड़ियों को घरेलू क्रिकेट नहीं खेलने की अनुमति कैसे दी जब वे देश के लिए नहीं खेल रहे हैं।' 
  

टीम इंडिया गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया में 4 टेस्ट की सीरीज का आगाज करेगी। यह 12वां मौका होगा, जब भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज खेलेगी। अभी तक टीम इंडिया एक भी बार यहां सीरीज नहीं जीत पाई है। लेकिन इस बार स्मिथ-वॉर्नर की गैर-मौजूदगी की चलते कंगारू टीम कमजोर दिख रही है। इसके अलावा भारतीय टीम भी पहले से कहीं ज्यादा मजबूत है और टेस्ट रैंकिंग में वह पहले पायदान पर काबिज है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार टीम इंडिया यहां अपनी पहली सीरीज जीतेगी। देखें इससे पहले दोनों देशों के बीच खेली गईं 11 सीरीज में कैसा रहा टीम इंडिया का परफॉर्मेंस…