स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय महिला क्रिकेट टीम में कोच के पद को लेकर चल रहा विवाद अब खत्म हो गया है। पूर्व ओपनर डब्ल्यूवी रमन को भारतीय महिला क्रिकेट टीम का नया कोच बनाया गया है। 53 साल के डब्ल्यूवी रमन इस समय बेंगलुरू में नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) में बल्लेबाजी सलाहकार के तौर पर कार्यरत हैं।
आपको जानकारी में बता दें, साउथ अफ्रीका के गैरी कर्स्टन पर तरजीह देते हुए डब्ल्यूवी रमण को इस पद के लिए चुना गया। लेकिन अभी भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने इसका औपचारिक ऐलान नहीं किया है। वहीं बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा, 'कर्स्टन BCCI की पहली पसंद थे। लेकिन वे IPL फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू में अपना पद छोड़ने को तैयार नहीं हैं।' कोच के पद के लिए बोर्ड के पास कर्स्टन, रमण और वेंकटेश प्रसाद के अलावा 28 आवेदकों के नाम आये, लेकिन BCCI ने इस पद के लिए रमण को चुना है।
डब्ल्यूवी रमण ने भारतीय टीम के लिए 11 टेस्ट और 27 वनडे खेले हैं। उन्हें 1992-93 दौरे के दौरान साउथ अफ्रीका में शतक जड़ने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर के रूप में भी याद किया जाता है। जानकारी में बता दें, वह तमिलनाडु और बंगाल जैसी रणजी ट्रॉफी टीम को कोचिंग दे चुके हैं और भारत अंडर-19 टीम को उन्होंने काफी योगदान दिया है।
यह भी पढ़े:-
2018 में इन खिलाड़ियों ने की शादी, देखें तस्वीरें
2018 में इन भारतीय खिलाड़ियों का रहा जलवा, कमाई जानकर उड़ जायेंगे होश
IND vs AUS: विराट कोहली ये का पसंदीदा खिलाड़ी हो सकता है तीसरे टेस्ट से बाहर!
Herald