Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट कोहली ने ऐसा क्यों कहा, मुझे किसी को भी कुछ साबित करने की ज़रूरत नहीं

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट मैच 6 दिसंबर से 10 दिसंबर के बीच खेला जायेगा. इस टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने मैक्वेरी स्पोर्ट्स रेडियो को एक इंटरव्यू दिया है. जिसमे उन्होंने कई रोचक बाते बोली है.

विराट से इस इंटरव्यू में पूछा गया, कि आप इस सीरीज में खुद को किस तरह से साबित करना चाहते है, तो इसके बारे में उन्होंने काफी शानदार अंदाज में जवाब दिया है.

मुझे किसी को भी कुछ साबित करने की ज़रूरत नहीं

मैक्वेरी स्पोर्ट्स रेडियो को दिए गये अपने एक बयान में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने कहा, “मुझे लगता है, कि मैंने पिछले दौरे में खुद को साबित किया था, इसलिए मुझे नहीं लगता, कि मुझे किसी को भी कुछ साबित करने की ज़रूरत नहीं है.”

करियर के शुरूआती चरण में सोचता था पर्सनल माइल स्टोन के बारे में

.

मैक्वेरी स्पोर्ट्स रेडियो को दिए गये अपने एक बयान में उन्होंने आगे कहा, “मैं अपने क्रिकेट करियर के शुरुआती चरण में पर्सनल माइल स्टोन के बारे में सोचता था, जो कि किसी के भी करियर में महत्वपूर्ण भी है, लेकिन अब मेरा ध्यान पूरी तरह से टीम की जीत पर है.”

ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ स्लेजिंग में नहीं पड़ना चाहता

मैक्वेरी स्पोर्ट्स रेडियो को दिए गये अपने बयान में विराट कोहली ने आगे कहा, “मैं ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ स्लेजिंग में नहीं पड़ना चाहता हूं. मेरा ध्यान अपनी टीम को जीत दिलाने में है, लेकिन मुझे यह भी यकीन है, कि ऑस्ट्रेलियाई टीम अपने खेलने का तेवर नहीं बदलेगी. 

वह हमेशा से आक्रमक क्रिकेट खेलते आये है शायद इस बार भी वह ऐसा ही करेंगे. हो सकता है, कि हमारे साथ इस बार भी स्लेजिंग करे.”

बता दे, कि भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने 73 मैचों में 54.57 की औसत से 6331 रन बनाये हुए है.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post विराट कोहली ने ऐसा क्यों कहा, मुझे किसी को भी कुछ साबित करने की ज़रूरत नहीं appeared first on SportzWiki Hindi.