Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विकेट के पीछे से बल्लेबाजों को छेड़ते रहे पेन

मेलबर्न
पर्थ टेस्ट में विराट कोहली के साथ टिम पेन का मजाक खूब चर्चा में रहा था लेकिन आस्ट्रेलियाई कप्तान ने विकेट के पीछे से भारतीय बल्लेबाजों को छेड़ना जारी रखा और इस बार उनके निशाने पर रोहित शर्मा थे। तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन तीसरे सत्र के खेल के दौरान पेन अपने साथी आरोन ंिफच से बात कर रहे थे कि अगर रोहित एमसीजी पर छक्का जड़ता है तो वह आईपीएल टीम मुंबई इंडियन्स से जुड़ जाएंगे। उनकी यह बातचीत स्टंप माइव्रच्चेफोन ने पकड़ ली थी।  पेन ने करीबी क्षेत्ररक्षक फिंच से कहा कि मुझे रायल्स और इंडियन्स में किसी एक को चुनना है। अगर रोहित यहां छक्का जड़ देता है तो मुंबई से खेलने लग जाऊंगा। पेन कुछ ओवर तक रोहित के लिये विकेटों के पीछे से टिप्पणियां करते रहे और हर बार मुंबई इंडियन्स के कप्तान ने मुस्कुराकर उनका जवाब दिया। 

पेन ने राजस्थान रायल्स की फेंचाइजी में बेन स्टोक्स और जोस बटलर का जिक्र करते हुए कहा कि रायल्स में इंग्लैंड के कुछ ज्यादा खिलाड़ी हैं। वह इसके बाद भी नहीं रूके। उन्होंने कहा कि तुम लगभग हर टीम की तरफ से खेल चुके हो न। फिंच ने जवाब दिया कि बेंगलूर को छोड़कर। पेन ने सवालिया अंदाज में पूछा ‘बेंगलूर को छोड़कर?’ पर्थ टेस्ट मैच में पेन और कोहली के बीच तीखी बहस हो गयी थी और एक बार अंपायरों को भी हस्तक्षेप करना पड़ा था।