Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रोहित शर्मा के शतक से पहले विराट कोहली ने की पारी की घोषणा तो भड़का दिग्गज भारतीय क्रिकेटर, विराट को लगाई फटकार

भारत और ऑस्ट्रालिया के बीच चल रहे तीसरे टेस्ट का दूसरा दिन खत्म हो गया है. भारतीय टीम ने इस पारी में 443 रन पर पारी घोषित कर दी. जब भारतीय टीम ने पारी घोषित करी तब रोहित शर्मा 63 रन बना के खेल रहे थे. अभी भारतीय टीम के तीन विकेट बचे हुए थे. और रोहित शर्मा के पास शतकीय पारी खेलने का विराट मौका था, साथ ही भारतीय टीम के लिए बड़ी बढ़त बनाने का सुनहरा मौका भी था, ऐसे में पारी घोषित करना कही न कही विराट की जल्दबाजी दर्शाता है.

संजय मांजरेकर ने विराट कोहली के इस फैसले की आलोचना कर दी है 

पूर्व क्रिकेटर और अब कमेंटेटर बन चुके संजय मांजरेकर ने ये कहते हुए विराट कोहली के भारतीय पारी घोषित करने के निर्णय की आलोचना की, उन्होंने कहा कि रोहित शर्मा अभी क्रीज पर थे और भारत आसानी से 50-75 रन और बना सकता था जो उसके लिए दूसरी पारी में बनाना आसान नहीं होगा.

मांजरेकर ने भारतीय पारी 443/7 के स्कोर पर घोषित होने के बाद ट्विटर पर लिखा, ‘भारत की अजीब पारी की घोषणा. रोहित नाबाद थे और भारत 50-75 रन और या उससे ज्यादा भी जोड़ सकता था, जो दूसरी बार बैटिंग करते हुए बनाना मुश्किल होगा. अभी वे रन बनाना समझदारी होती.’

यहाँ देखें ट्वीट 

फैन्स ने कर दिया जमकर ट्रोल 

संजय की इस टिप्पणी को लेकर लोगों ने इस खिलाड़ी को ट्विटर पर ट्रोल कर दिया और फैंस ने पूछा कि मांजरेकर क्या चाहते हैं कि भारत रोहित शर्मा को ट्रिपल सेंचुरी बनाने का मौका दे, फिर चाहे मैच ड्रॉ ही क्यों न हो जाए?

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post रोहित शर्मा के शतक से पहले विराट कोहली ने की पारी की घोषणा तो भड़का दिग्गज भारतीय क्रिकेटर, विराट को लगाई फटकार appeared first on SportzWiki Hindi.