भारतीय टीम के पास अभी वर्तमान में एक युवा टीम है जो शानदार प्रदर्शन भी कर रही है, भारतीय टीम के इन युवा खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की वजह से भारतीय टीम से बाहर चल रहे अनुभवी खिलाड़ियों को जगह नहीं मिल पा रही है.
जिसके चलते भारतीय टीम के अनुभवी खिलाड़ी संन्यास ले रहे है. हाल में ही गौतम गंभीर, आरपी सिंह और प्रवीण कुमार जैसे खिलाड़ियों ने संन्यास लिया था. अब पांच अनुभवी खिलाड़ी ऐसे है, जो अब जल्द ही क्रिकेट से संन्यास ले सकते है.
गंभीर के बाद यह पांच खिलाड़ी भी ले सकते हैं जल्द संन्यास :
सुरेश रैना

वर्तमान में सुरेश रैना रणजी ट्रॉफी खेल रहे है, लेकिन उनका अबतक रणजी मैचों में प्रदर्शन बेहद ही खराब रहा है. हाल के दिनों में उनकी फिटनेस में भी गिरावट आई है.
पिछले काफी समय से वह भारतीय टीम से बाहर चल रहे है. चयनकर्ता उन्हें लगातार नजरंदाज कर रहे है, इसलिए वह भी जल्द ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह सकते है.
इरफान पठान

इरफान पठान की गेंदों में ना तो अब गति रही है और ना ही स्विंग पठान अब पूरी तरीके से बेअसर लगते है. भारतीय टीम में अब उनकी वापसी लगभग नामुमकिन है इसलिए वह भी अब जल्द ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले सकते है. इरफान पठान साल 2012 से भारत की टीम से बाहर चल रहे है.
युसूफ पठान
यूसुफ पठान
इरफान पठान के बड़े भाई युसूफ पठान का भी भारतीय टीम में वापसी करने का सपना बहुत मुश्किल ही दिख रहा है. इसलिए वह भी जल्द ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह सकते है. अपने छोटे भाई इरफान की तरफ युसूफ पठान भी साल 2012 से बाहर चल रहे है.
युवराज सिंह

37 साल के हो चुके युवराज सिंह अपनी फिटनेस व फॉर्म से जूझ रहे है. वह भारतीय टीम के फिटनेस के मापदंडो पर खरे नहीं उतर पा रहे है. जिसके चलते वह टीम में वापसी भी नहीं कर पा रहे है. युवराज की खराब फिटनेस देखकर अब ऐसा लगने लगा है, कि वह जल्द ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले सकते है.
हरभजन सिंह

हरभजन साल 2016 से भारत की टीम से बाहर चल रहे है. भारत के बाकि युवा स्पिनर इतना शानदार प्रदर्शन कर रहे है, कि हरभजन सिंह की वापसी का अब कोई चांस नहीं है. हरभजन सिंह भी अब गौतम गंभीर के तरह किसी भी समय अपने संन्यास का ऐलान कर सकते है.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post गौतम गंभीर के बाद अब यह पांच खिलाड़ी भी कर सकते है जल्द अपने संन्यास का ऐलान appeared first on SportzWiki Hindi.