Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कोहली और शास्त्री के इस फैसले से नाखुश वीवीएस लक्ष्मण, सुनाई खरी-खोटी

भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच मेलबर्न के क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस टेस्ट मैच में भारत की टीम ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. इस टेस्ट मैच में भारत ने नई ओपनिंग जोड़ी के साथ पारी की शुरूआत की थी.

हनुमा विहारी और मयंक अग्रवाल ने की पारी की शुरूआत 

आपकों बता दें, कि इस पहले टेस्ट मैच में भारत के लिए ओपनिंग बल्लेबाजी मयंक अग्रवाल और हनुमा विहारी ने की थी. हालाँकि, यह ओपनिंग जोड़ी भी ज्यादा सफल साबित नहीं हो पाई. हनुमा विहारी का विकेट भारत के 40 रन के स्कोर पर ही गिर गया. हनुमा विहारी 66 गेंद खेलकर मात्र 8 रन के स्कोर पर ही आउट हो गये.

विहारी को ओपनिंग कराने से लक्ष्मण नाखुश 

युवा खिलाड़ी हनुमा विहारी को तीसरे टेस्ट में ओपनिंग बल्लेबाजी कराने से भारतीय टीम के पूर्व स्टार बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण खुश नहीं है. उन्होंने टीम मैनेजमेंट पर निशाना साधा हैं और मयंक अग्रवाल से ओपनिंग कराने के निर्णय को गलत बताया है.

हनुमा विहारी को ओपनिंग कराने का फैसला सही नहीं 

लक्ष्मण ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो से बात करते हुए अपने एक बयान में कहा,

“मयंक अग्रवाल ओपनिंग के एक अच्छे विकल्प है, खासकर तब जब पृथ्वी शॉ श्रृंखला से बाहर है. केएल राहुल अपने आत्मविश्वास के साथ संघर्ष कर रहे है, इसलिए उनका बाहर होना समझ में आता है.

लेकिन आपकों ऑस्ट्रेलिया में एक अनुभवी ओपनर जरुर चाहिए, इसलिए आप तीसरे टेस्ट में मुरली विजय के साथ ओपनिंग में जा सकते थे. अगर हम मुरली विजय की पर्थ में दूसरी पारी देखें, तो वह शानदार तरीके से गेंद को छोड़ रहा था और अपने ट्रेडमार्क कवर ड्राइव शॉट भी खेल रहा था. मुरली विजय को टीम मैनेजमेंट का समर्थन मिलना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया.”

वीवीएस लक्ष्मण ने आगे अपने बयान में कहा,

“अब आपकों एक ऐसे बल्लेबाज के साथ ओपनिंग करनी पड़ रही है. जो एक स्पेशलिस्ट ओपनर नहीं है. मुझे लगता है, कि यह हनुमा विहारी के लिए भी बहुत ही अनुचित और दुर्भाग्यपूर्ण है.

उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में भी ओपनिंग नहीं की है, लेकिन यहां उन्हें टीम मैनेजमेंट ओपनिंग करा रहा है. जो मुझे लगता है एक युवा खिलाड़ी के लिए सही नहीं है.”

 

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post कोहली और शास्त्री के इस फैसले से नाखुश वीवीएस लक्ष्मण, सुनाई खरी-खोटी appeared first on SportzWiki Hindi.