Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अश्विन ने माना- एडिलेड में मुकाबला बराबरी पर, अब हर रन होगा अहम

 
एडिलेड 

ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में मुश्किल में डालने के बाद भी भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को लगता है कि पहले टेस्ट मैच में मुकाबला बराबरी पर है और हर रन काफी महत्वपूर्ण होगा. भारत ने शानदार गेंदबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलिया को शुक्रवार को दूसरे दिन सात विकेट पर 191 रन बनाने दिए. इससे पहले दिन की पहले ही गेंद पर भारतीय पारी 250 रनों पर सिमट गई.

भारत का पलड़ा भारी, अश्विन-पेसरों ने की गजब की बॉलिंग

मैच में अब तक तीन विकेट लेने वाले अश्विन ने दिन के खेल के बाद कहा, ‘हमें लगता है कि हमने उन्हें कड़ी चुनौती दी है और दोनों छोर से उन पर दबाव डाला.’ अश्विन ने कहा, ‘हम तेज गेंदबाजी आक्रमण और स्पिन गेंदबाजी आक्रमण को अलग-अलग नजरिये से नहीं देखते. हम इसे पूरी गेंदबाजी इकाई की तरह देखते हैं, क्योंकि एक के बिना दूसरे का अस्तित्व नहीं.’

ऑस्ट्रेलियाई टीम 59 रनों से पिछड़ रही है और उसके तीन विकेट बाकी हैं, लेकिन अश्विन ने कहा टेस्ट मैच अभी बराबरी पर है. उन्होंने कहा, ‘मैंने चाय से पहले और बाद में लगतार 22 ओवर गेंदबाजी की, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि हम उन्हें ज्यादा रन न बनाने दें. मैं अब तक इसे बराबरी का मैच मान रहा हूं. आगे जो भी लय पकड़ेगा मैच में उसके जीतने का मौका ज्यादा होगा. यहां से हर रन काफी अहम होने वाला है.’