Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

शूटिंग: अंगद वीर सिंह बाजवा बने नैशनल स्कीट चैंपियन

 
जयपुर

एशियाई चैंपियनशिप में विश्व रेकॉर्ड के साथ खिताब जीतने वाले पंजाब के निशानेबाज अंगद वीर सिंह बाजवा ने यहां चल रही 62वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनिशप में शुक्रवार को पुरुष स्कीट स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। फाइनल में अंगद ने 60 में से 55 सटीक निशाने लगाए और वह अनुभव मेराज अहमद खान के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर थे। 
 
उन्होंने शूटऑफ 6-5 से जीतकर खिताब अपने नाम किया। पंजाब के अमरिंदर सिंह चीमा (45) ने कांस्य पदक हासिल किया। अंगद ने क्वॉलिफिकेशन ने 119 का स्कोर किया था और फाइनल में पहुंचने के लिए यहां भी उन्हें शूटऑफ का सहारा लेना पड़ा। मेराज क्वॉलिफिकेशन में 122 अंक के साथ पहले स्थान पर रहे। 

तिरुवनंतपुरम में हो रहे राइफल और पिस्टल स्पर्धा में एशियाई और युवा ओलिंपिक चैंपियन सौरव चौधरी ने देव्यांशी धामा के साथ मिल कर 10 मीटर एअर पिस्टल मिश्रित स्पर्धा में उत्तर प्रदेश के लिए स्वर्ण पदक हासिल किया। 

ओएनजीसी के अमनप्रीत सिंह और श्वेता सिंह की जोड़ी ने रजत और मनु भाकर तथा अभिषेक वर्मा की हरियाणा की जोड़ी ने कांस्य पदक हासिल किया।