साल 2018 अब कुछ ही दिन का मेहमान है। ऐसे में जब हम आपके सामने क्रिकेट के मैदान में इस साल हुए कारनामों को दिखा रहे हैं तो एक और रिकॉर्ड है जो आपके साथ रूबरू करवाना तो बनता ही है। ये रिकॉर्ड है इस साल की कप्तानी का।
ये पांच कप्तान है इस साल के सबसे सफलतम कप्तान
जी हां… इस रिपोर्ट में हम आपके सामने रखते हैं उन पांच कप्तानों के रिकॉर्ड को जो इस साल वनडे क्रिकेट फॉर्मेट में खूब कामयाब रहे हैं। तो आईए डालते हैं इस साल के 5 सबसे सफलतम कप्तानों पर….
ओएन मोर्गन
इंग्लैंड की टीम ने इस साल वनडे क्रिकेट में धमाकेदार प्रदर्शन किया है। इस साल इंग्लैंड ने जीत के मामले में हर किसी टीम को पछाड़ा है। इंग्लैंड के कप्तान ओएन मोर्गन की अगुवायी में इंग्लैंड ने इस साल 22 मैचों में 16 में जीत हासिल की, तो वहीं केवल 5 मैच हारे। जबकी 1 मैच बिना किसी नजीते के खत्म हुए जीत का प्रतिशतक 76.19 का रहा।

मुशरफे मुर्तजा
बांग्लादेश की टीम ने भी इस साल अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया है। बांग्लादेश भले ही बड़ी टीमों में शुमार नहीं है लेकिन उन्होंने मुशरफे मुर्तजा की कप्तानी में अपने प्रदर्शन से चौंकाया है। मुर्तजा ने इस साल 20 मैचों में कप्तानी करते हुए 13 में जीत हासिल की, तो वहीं केवल 7 मैच हारे। और जीत का प्रतिशत 65 का रहा।

अस्गर अफगान
अफगानिस्तान की टीम ने तो बिना किसी शक के इस साल जबरदस्त प्रदर्शन किया है। अफगान की टीम ने अस्गर अफगान की कप्तानी में खासा प्रभावित किया है। अस्गर ने इस साल 116 मैचों में कप्तानी करते हुए 11 में जीत हासिल की तो 4 मैच हारे जबकि 1 मैच टाई रहा। इस दौरान जीत का प्रतिशत 71.87 का रहा।

विराट कोहली
भारतीय क्रिकेट टीम ने इस साल जो प्रदर्शन दिखाया है वो हर किसी के सामने है। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली की कप्तानी में टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है।
कोहली ने इस साल 14 मैचों में कप्तानी करते हुए भारत के लिए 9 मैच जीताए तो वहीं 4 मैच हारे जबकि केवल 1 मैच टाई रहा। जीत का प्रतिशत 67.65 का रहा।

सरफराज अहमद
पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने इस साल जो प्रदर्शन दिखाया है उससे उन्होंने खास प्रभाव छोड़ा है। पाकिस्तान की टीम के प्रदर्शन में कप्तान सरफराज अहमद की कप्तानी का भी हाथ है।
सरफराज की कप्तानी में पाकिस्तान ने इस साल खेले 18 मैचों में 8 मैच जीते तो वहीं 9 मैचों में हार का सामना करना पड़ा। एक मैच का परिणाम नहीं निकला। जीत का प्रतिशत 47.05 का रहा।


आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post इस साल ये हैं सबसे ज्यादा वनडे मैच जीतने वाले कप्तान, जाने कौन से नंबर पर हैं विराट कोहली appeared first on SportzWiki Hindi.