ऑस्ट्रेलिया की टीम से बाहर चल रहे सलामी बल्लेबाज निक मैडिंसन अभी घरेलू टूर्नामेंट शेफील्ड शील्ड टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे हैं। वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे मैच की पहली पारी में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की थी, लेकिन दूसरी पारी में बल्लेबाजी के दौरान उनका हाथ टूट गया। सलामी बल्लेबाज को गेंद सीधा आकर उनके दाहिने हाथ में लगी।
रिचर्डसन की गेंद लगी
फोटो: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया
विक्टोरिया की तरफ से खेल रहे मैडिंसन को तेज गेंदबाज झाये रिचर्डसन की गेंद सीधे दायें हाथ पर लगी। बाएं हाथ के बल्लेबाज मैडिंसन गेंद को छोड़ना चाहते थे, लेकिन बाउंस को नहीं समझ पाए और इसी वजह से गेंद उनके हाथ पर लगी।
चोट लगने के साथ ही उन्हों बल्ला फेंककर अपना हाथ देखने लगे। इस समय वह 20 गेंद में 10 रन बनाकर खेल रहे थे। पहली पारी में भी उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की थी। उस पारी में उन्होंने 162 रन बनाकर अपनी टीम को 400 रनों के पार पहुंचा दिया था।
स्कैन से मामला आया सामने
फोटो: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया
चोट लगने के तुरंत बाद उन्हें मैदान छोड़ना पड़ गया। इसके बाद उन्हें स्कैन के लिए ले जाया गया। रिपोर्ट आने के बाद साफ़ हो गया कि उनका हाथ टूट गया है और वह आगे अब इस मैच में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।
अब हाथ टूटने की वजह से उन्हें करीब 6 हफ्ते के लिए क्रिकेट के मैदान से दूर होने पड़ेगा। ऑस्ट्रेलिया की घरेलू बिग बैश लीग की शुरुआत 19 दिसम्बर से हो रही है और अब वह इसमें हिस्सा नहीं ले पाएंगे।
आरसीबी का रह चुके हैं हिस्सा
फोटो: बीसीसीआई
निक मैडिंसन आईपीएल में भी खेल चुके हैं। उन्होंने आईपीएल 2014 और 2015 में विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेला था। हालाँकि, दो सीजन में उन्हें सिर्फ तीन ही मैच खेलने का मौका मिला था।
मैडिंसन ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 3 टेस्ट और 6 टी-20 अन्तरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं। उन्होंने 2013 में टी-20 से डेब्यू किया था और इसी साल ज़िम्बाब्वे के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के लिए अपना अंतिम मैच भी खेला था।
देखें वीडियो:
UPDATE: Cricket Victoria have confirmed Nic Maddinson has suffered a fractured ulna and is set to be sidelined for 4-6 weeks #SheffieldShield https://t.co/QpfZ9racjJ
— cricket.com.au (@cricketcomau) December 9, 2018
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post ऑस्ट्रेलिया में हुआ दर्दनाक हादसा गेंद लगने से ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज निक मैडिंसन का टूटा हाथ, देखें वीडियो appeared first on SportzWiki Hindi.