Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो : शतक से चुके मयंक अग्रवाल, पैट कमिंग्स ने डाली ऐसी गेंद भारतीय ड्रेसिंग रूम में पसरा सन्नाटा

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच आज मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है. इस टेस्ट मैच में मयंक अग्रवाल को डेब्यू का मौका दिया गया है. इस टेस्ट सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज मयंक अग्रवाल अपने पहले शतक से चुक गये है.

पैट कमिंग्स की खतरनाक गेंद का हुए शिकार

आपकों बता दें, कि पहले टेस्ट में शानदार बल्लेबाजी कर रहे मयंक अग्रवाल ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंग्स की एक खतरनाक गेंद का शिकार हुए है.

दरअसल, भारत की पारी का 55वां ओवर ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंग्स लेकर आ रहे थे. उन्होंने अपने इस ओवर की पांचवी गेंद एक बाउंसर गेंद कराई, उनकी यह बाउंसर गेंद लेग स्टंप की दिशा में थी. इस गेंद पर स्ट्राइक में मयंक अग्रवाल थे. लेग स्टंप पर टिप खाई इस बाउंसर गेंद पर मयंक अग्रवाल के ग्लब्ज लग गये और गेंद सीधे विकेट के पीछे टिम पेन के दस्तानों में चली गई और इस तरह भारत के ओपनर बल्लेबाज मयंक अग्रवाल को अपना कीमती विकेट गंवाना पड़ा है.

शतक से चुके मयंक 

आपकों बता दें, कि पैट कमिंग्स की खतरनाक बाउंसर गेंद के चलते मयंक अग्रवाल अपनी इस डेब्यू पारी में शतक लगाने से चुक गये. उन्होंने भारतीय टीम के लिए 76 रन की एक शानदार पारी खेली. उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान 8 चौके व 1 छक्का लगाया.

यहाँ देखे मयंक अग्रवाल के आउट होने का वीडियो 

आप इस वीडियो में साफ़ देख सकते है, कि कैसे ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंग्स ने अपनी एक खतरनाक बाउंसर गेंद पर भारत के ओपनर बल्लेबाज मयंक अग्रवाल का विकेट हासिल कर लिया.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post वीडियो : शतक से चुके मयंक अग्रवाल, पैट कमिंग्स ने डाली ऐसी गेंद भारतीय ड्रेसिंग रूम में पसरा सन्नाटा appeared first on SportzWiki Hindi.