Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो: ऋषभ पंत का दिखा सुपरमैन अवतार, पकड़ा इस सदी का सर्वश्रेष्ठ कैच, आ गयी धोनी की याद

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन भारतीय टीम मैच पर पकड़ बनाती हुई नजर आ रही है. भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 151 रन पर ऑलआउट कर दिया भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने 6 विकेट लिए. भारत को 292 रनों की बढ़त हासिल हुई. सबको लगा भारत ऑस्ट्रेलिया को फॉलोऑन के लिए कहेगा लेकिन भारत ने दुबारा बल्लेबाजी करना सही समझा.

टीम पेन का शानदार कैच लपका ऋषभ पंत ने 

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से कप्तान टिम पेन ने सबसे ज्यादा 22 रन बनाए. बुमराह के  सामने ऑस्ट्रेलिया का कोई भी बल्लेबाज टिक नहीं पाया. उनकी एक शानदार बाहर जाती हुई गेंद को पेन ने छेड़ना चाहा, जिसका उन्होंने खामियाजा भुगता और विकेट के पीछे ऋषभ पंत ने उनका एक शानदार कैच लपक लिया. जैसे उन्होंने डाइव लगाया वो आपको देखना चाहिए.

यहाँ देखें विडियो

ऋषभ पंत के इस शानदार कैच की जमकर प्रशंसा हो रही है. बता दें, इस टेस्ट से पहले पंत की विकेटकीपिंग की जमकर आलोचना हो रही थी. उन्होंने इसके पहले टेस्ट मैच में विकेटकीपिंग अच्छी नहीं की थी. भारत के पास ऑस्ट्रेलिया को फॉलोऑन देने का मौका था, लेकिन मेहमान टीम ने ऐसा न करने का फैसला करते हुए अपनी दूसरी पारी खेलने का निर्णय लिया.

भारत ने 443 रन पर पारी समाप्त घोषित की

चेतेश्वर पुजारा के 17वें टेस्ट शतक तथा अन्य बल्लेबाजों के उपयोगी योगदान से भारत ने एमसीजी की मुश्किल पिच पर तीसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के दूसरे दिन गुरुवार को यहां अपनी पहली पारी सात विकेट पर 443 रन पर समाप्त घोषित की.

आस्ट्रेलिया ने इसके जवाब में सहज शुरुआत की तथा दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक बिना किसी नुकसान के आठ रन बनाये. वह अभी भारत से 435 रन पीछे है.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

 

The post वीडियो: ऋषभ पंत का दिखा सुपरमैन अवतार, पकड़ा इस सदी का सर्वश्रेष्ठ कैच, आ गयी धोनी की याद appeared first on SportzWiki Hindi.