लाइव सिटीज, सेट्रल डेस्क: भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. गौतम गंभीर ने इस बात की पुष्टि की है- उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करके अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का एलान किया है. उन्होंने ट्विटर और फेसबुक पर एक वीडियो शेयर करते हुए अपने सन्यास की घोषणा की.
अपने चाहनेवालों को गंभीर ने जोर का झटका धीरे से देते हुए संन्यास की घोषणा की है. 2011 का वर्ल्ड कप में भारत के जीत के नायक रहे गंभीर ने आज अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास लेने की घोषणा कर दी है. आपको बता दे कि गंभीर लंबे समय से भारतीय टीम का हिस्सा नहीं थे. हालांकि वे अभी भी आईपीएल और अन्य घरेलू टूर्नामेंट खेलते हैं. गंभीर ने शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स को दो बार आईपीएल जिताया है, वह दिल्ली डेयरडेविल्स की कप्तानी भी कर चुके हैं.
अपने अंतराष्ट्रीय करियर पर विराम की घोषाणा ट्विटर पर करते हुए गंभीर ने लिखा. “सबसे मुश्किल फैसले भारी दिल से लिये जाते हैं. आज भारी मन से मैं वह ऐलान कर रहा हूं जिससे मैं पूरी जिंदगी भर डरता रहा.”
The most difficult decisions are often taken with the heaviest of hearts.
And with one heavy heart, I’ve decided to make an announcement that I’ve dreaded all my life.
https://t.co/J8QrSHHRCT@BCCI #Unbeaten
— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) December 4, 2018
गंभीर का अंतरराष्ट्रीय सफर
2007 टी-20 विश्व कप में गौतम गंभीर भारतीय टीम का हिस्सा थे. पूरे टूर्नामेंट में गंभीर ने सबसे ज्यादा रन बनाए थे. फाइनल में गंभीर की पारी अहम रही थी. उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 54 गेंदों पर 75 रन की जोरदार पारी खेली थी. 2008 तक गंभीर क्रिकेट के हर प्रारूप की भारतीय टीम का हिस्सा बन गए थे. गौतम गंभीर के लिए 2009 यादगार साल रहा.
इसी साल गंभीर अपने पहले विदेश दौरे पर न्यूजीलैंड गए और गए थे और भारत ने 41 साल बाद मेजबान टीम को उसी की धरती पर हार का स्वाद चखाया. भारत की इस जीत में गंभीर की भूमिका महत्वपूर्ण रही. गंभीर ने उस टेस्ट सीरीज में 445 रन बनाए थे. इसी साल गंभीर सर्वश्रेष्ठ टेस्ट क्रिकेटर भी बने थे.
2009 में वह आईसीसी टेस्ट रैंकिंग के शीर्ष पर पहुंचे थे. गौतम गंभीर ने अपना आखिरी टेस्ट मैच नवंबर 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था. वहीं उन्होंने सीमित ओवर क्रिकेट में आखिरी बार जनवरी 2013 में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे मैच और दिसंबर 2012 में पाकिस्तान के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था.
दो बार केकेआर को बनाया चैंपियन
इंडियन प्रीमयर लीग (आईपीएल) के पहले सत्र में गंभीर ने दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए 534 रन बनाए थे. वह पहले सत्र में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे. शुरुआती दो सत्र में गंभीर ने 1000 रन अपने खाते में जोड़ डाले थे.
उनके दमदार प्रदर्शन के कारण ही वे कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की टीम के लिए 2010 2.4 मिलियन डॅालर में बीके. गौतम गंभीर को इस टीम की कमान भी सौप दी गई थी. उन्होंने अपनी कप्तानी में केकेआर को 2012 और 2014 में चैंपियन बनाया.
The post गौतम गंभीर ने कर दिया एलान, बोले – वो फैसला ले रहा हूं जिसे लेने से जिन्दगी भर डरता रहा appeared first on Live Cities.
