Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पहले टेस्ट में इस भारतीय खिलाड़ी को नहीं मिला मौका तो हरभजन सिंह करेंगे ऑस्ट्रेलिया को सपोर्ट, अब भज्जी ने कही ये बात

भारतीय टीम के ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह बहुत दिनों से टीम से बाहर चल रहे हैं. इस खिलाड़ी को हम क्रिकेट एक्सपर्ट और क्रिकेट कमेंटेटर के रूप में देखते हैं. हरभजन सोशल मीडिया पर भी बहुत ज्यादा सक्रिय रहते हैं. जिस वजह से यह खिलाड़ी अपने फैन्स के बीच अपने काफी मशहूर भी हैं.

रोहित शर्मा को लेकर हरभजन का विवादित बयान सोशल मीडिया पर हो गया वायरल 

रोहित शर्मा का टेस्ट टीम में चयन नहीं हुआ तो वह ऑस्ट्रेलिया का समर्थन करेंगे

सोशल मीडिया पर एक बयान फैला, जहां हरभजन के हवाले से कहा गया कि अगर रोहित शर्मा का टेस्ट टीम में चयन नहीं हुआ तो वह ऑस्ट्रेलिया का समर्थन करेंगे. अब ऑफ स्पिनर ने इस पर ध्यान दिया और अपनी सफाई में कहा कि उन्होंने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है.

भज्जी ने अपनी सफाई सोशल मीडिया के जरिये दी. हरभजन सिंह ने ट्वीट किया, ‘झूठा सोशल मीडिया, मुझे नहीं पता कि कौन और क्यों ये लोग मेरे नाम पर मूर्खतापूर्ण बयान जोड़ देते हैं. हर चीज को रोको और भारत के लिए चीयर करो.’

हरभजन सिंह हमेशा से भारतीय खिलाड़ियों का समर्थन करते आए हैं

 

हरभजन सिंह हमेशा से भारतीय खिलाड़ियों का समर्थन करते आए हैं और अचानक ही उनका बयान बनाकर सोशल मीडिया पर चला दिया गया है. इससे टर्बनेटर काफी नाराज दिखे और उन्होंने अपनी सफाई देने के साथ अपना गुस्सा भी जाहिर किया. भज्जी ने फैंस को भी लताड़ लगाई और कहा कि इस तरह के बयान उनके नाम के साथ जोड़ना बंद करे.

रोहित शर्मा को सलामी बल्लेबाज बनाए जाने के लिए कई दिग्गजों ने दी थी सलाह 

बहरहाल, युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ अभ्यास मैच में चोटिल हुए और पहले टेस्ट से बाहर हो गए हैं.इसके बाद से यह सवाल उठने लगा है कि पहले टेस्ट में टीम इंडिया की तरफ से ओपनिंग कौन करेगा?

टीम इंडिया के पास मुरली विजय और केएल राहुल के रूप में विकल्प जरूर मौजूद हैं, लेकिन राहुल रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं. ऐसे में क्रिकेट के कई दिग्गज का मानना था कि रोहित शर्मा से ओपनिंग कराई जाए.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post पहले टेस्ट में इस भारतीय खिलाड़ी को नहीं मिला मौका तो हरभजन सिंह करेंगे ऑस्ट्रेलिया को सपोर्ट, अब भज्जी ने कही ये बात appeared first on SportzWiki Hindi.