Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

गौतम गंभीर ने संन्यास के बाद दिल्ली के चयनकर्ताओं को आड़े हाथों लिया

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। वह दिल्ली की तरफ से आज आंध्रा के खिलाफ अपना अंतिम मैच खेल रहे हैं। इस मैच में उन्होंने शानदार शतक भी बनाया। इस साथ ही गंभीर संन्यास की घोषणा करने के बाद लगातार इंटरव्यू भी दे रहे हैं। हाल ही में पीटीआई को दिए इंटरव्यू में उन्होंने दिल्ली के चयनकर्ताओं पर जमकर निशाना साधा।

दिल्ली के चयनकर्ताओं से हुआ था विवाद

गौतम गंभीर काफी समय तक दिल्ली रणजी टीम के कप्तान रहे हैं। इसी बीच दिल्ली के चयनकर्ताओं से उनका विवाद भी हुआ था। तेज गेंदबाज नवदीप सैनी के चयन को लेकर चयनकर्ता चेतन चौहान के साथ उनका मतभेद खुलकर बाहर आया था।

इस बारे में उन्हें कहा

“यह केवल क्रिकेट व्यवस्था के बारे में नहीं है, आम तौर पर हमारा समाज दर्पण दिखाता नहीं है। हम स्थिति को बनाए रखना चाहते हैं और वास्तविकता को नहीं देखते हैं। मैं इन सब से घबरा गया हूं।”

कोच से भी था विवाद

गौतम गंभीर का दिल्ली रणजी टीम के कोच से भी विवाद हुआ था। पिछले साल ही गंभीर ने दिल्ली के कोच केपी भास्कर पर आरोप लगाया था कि कोच टीम के युवा खिलाड़ियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।

वह एक बार और चयनकर्ताओं पर काफी नाराज हो गये थे। दिल्ली की टीम के लगातार तीन मैच जीतने का बाद चयनकर्ता क्लब लेवल के खिलाड़ियों को टीम में शामिल करने चाहते थे। उस समय भी गंभीर का उनसे विवाद हुआ था।

मेरे ऊपर इसका अगर पड़ता है

पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज ने इसके साथ यह भी साफ़ कर दिया की उनके ऊपर इन बातों का असर काफी पड़ता है। लेकिन उन्होंने साफ़ कर दिया की इसका यह मतलब नहीं है कि वह चुप रहें। उन्होंने कहा

“यह मुझे प्रभावित करता था। मैं सब के बाद इंसान हूं लेकिन जैसे मैंने कहा, मैं गलत चीजों को होते नहीं देख सकता। मैं भी पूरी तरह सही नहीं हूं लेकिन कुछ चीजें जो हमारे सिस्टम में चलती हैं वह हास्यास्पद हैं। मैं उनके खिलाफ बोलता था और मैंने एक अपूर्ण करियर के द्वारा इसकी कीमत भी चुकाई है।”

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post गौतम गंभीर ने संन्यास के बाद दिल्ली के चयनकर्ताओं को आड़े हाथों लिया appeared first on SportzWiki Hindi.