भारतीय टीम के दिग्गज सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। आंध्रा के खिलाफ दिल्ली के फ़िरोज़ शाह कोटला मैदान पर वह अपने करियर का अंतिम मैच खेल रहे हैं। गंभीर के संन्यास लेने के बाद से ही कहा जा रहा है कि वह राजनीति में उतर सकते हैं। वह पहले भी कई मौकों पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के साथ देखे जा चुके हैं।
राजनीति में आने पर दिया बयान

गौतम गंभीर ने अब राजनीति में कदम रखने पर बयान दिया है। खबरें आ रही थी कि लोक सभा चुनाव में वह नई दिल्ली सीट से भाजपा के उम्मीदवार हो सकते हैं। अब गंभीर ने खुद इन सभी बातों कको अफवाह करार दिया है।
मुंबई मिरर से बात करते हुए गंभीर ने साफ कर दिया कि यह मात्र एक अफवाह है और इसे किसने शुरू किया यह उन्हें भी पता नहीं है। गंभीर के बयान ने अफवाहों को शांत कर दिया है।
मुरलीधरन को माना सबसे मुश्किल गेंदबाज

राजनीति की बात के अलावा गौतम गंभीर ने क्रिकेट में सबसे मुश्किल गेंदबाज के बारे में बताया। उन्होंने जिस गेंदबाजों के सामने बल्लेबाजी की है उसमें श्रीलंका के दिग्गज मुथैया मुरलीधरन को सबसे मुश्किल गेंदबाज मानते हैं। गंभीर ने कहा
“सबसे मुश्किल गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन ही हैं। वह एक शानदार गेंदबाज थे और एक जादूगर भी। मैं उसका हाथ बहुत ध्यान से से देखता था और उसे 10 में से 7-8 बार उनकी गेंद को पहचान कटा था। उसकी सबसे बड़ी ताकत उनका नियंत्रण था।”
ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज के बारे में भी दिया बयान

भारत की टीम अभी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है और वहां टेस्ट सीरीज खेल रही है। पहले टेस्ट की पहली पारी में बल्लेबाजों का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा लेकिन गेंदबाजों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है। इस सीरीज के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा “दिल कह रहा है भारत लेकिन दिमाग कह रहा है ऑस्ट्रेलिया।”
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post राजनीति में आने की खबरों पर गौतम गंभीर ने तोड़ी अपनी चुप्पी, बताया क्या है प्लान appeared first on SportzWiki Hindi.