स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने हाल ही में क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए अपने संन्यास की घोषणा की। वीडियो में कई बार बोलते हुए वो इमोशनल भी हुए। लेकिन अब उनके संन्यास के बाद भारतीय टीम के कुछ दिग्गज भी जल्द ही अपने संन्यास की घोषणा कर सकते है। माना जा रहा है की काफी समय से टीम से बाहार चल रहें है इरफान पठान, युवराज सिंह, हरभजन सिंह, सुरेश रैना, और अमित मिश्रा भी जल्द ही अपने संन्यास की घोषणा कर सकते है।
बताया जा रहा है की 36 वर्षीय अमित मिश्रा काफी से काफी समय से भारतीय टीम से बाहार चल रहें है। साथ ही अब उनके वापसी की भी कोई उम्मीद नजर नजर आ रही है तो ऐसे में वह भी अपने संन्यास की घोषणा कर सकते है। इस तरह ही पिछले साल सुरेश रैना की टीम में वापसी तो हुई लेकिन वह कोई अच्छा प्रदर्शन नही कर पाए उसके बाद उनको फिर से टीम में आने का मौका नहीं मिला है। उनके अलावा भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ियों में से एक युवराज सिंह भी काफि समय से टीम से बाहार चल रहें है।
साथ ही बताया जा रहा है की भारत के अच्छे गेंदबाजों में से एक इरफ़ान पठान ने भी अब टीम में वापसी की उम्मीद लगभग छोड़ दी है लेकिन अभी तक उन्होंने ने संन्यास की घोषणा नही है और यही हाल हरभजन सिंह का है। लेकिन अब माना जा रहा है की ये दिग्गज भी अपने संन्यास की घोषणा जल्द कर सकते है।
और ये भी पढ़े:
विकेट लेने के बाद अनोखे अंदाज में जश्न मनाता है ये खिलाड़ी, ICC ने किया 'बैन'
दो विश्व कप के हीरो रहे इस भारतीय क्रिकेटर को दिया गया 'गार्ड ऑफ ऑनर'
Herald