Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

प्रो कबड्डी लीग: दबंग दिल्ली की घरेलू चरण में पांचवीं जीत

नयी दिल्ली
दिल्ली दबंग ने प्रो कबड्डी लीग के अपने घरेलू चरण के शुरू होने से पहले इस चरण के सभी छह मैच जीतने का दावा किया था और उसने अपने इस दावे को लगभग पूरा करते हुए छह में से पांच मैच जीत लिए। दिल्ली ने गुरूवार को यहां त्यागराज स्टेडियम में तमिल तलाईवास को अंतर जोन मैच में 37-33 से पराजित किया। अपने घरेलू चरण में दिल्ली ने जयपुर पिंक पैंथर्स, पुणेरी पल्टन, तेलुगू टाइटंस, बेंगलुरु बुल्स और तमिल तलाईवास को हराया जबकि उसे सिर्फ यू मुम्बा से हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली के जोन ए में अब 19 मैचों में 10वीं जीत के बाद 60 अंक हो गए हैं और उसने प्लेआॅफ के लिए अपने दावे को काफी मजबूती दे दी है। दूसरी तरफ तमिल टीम की 17 मैचों में यह 10वीं हार है और वह 34 अंकों के साथ जोन बी में चौथे स्थान पर है।