इंटरनेट डेस्क। आईपीएल के 12वें सीजन के लिए हाल ही मंगलवार को जयपुर में खिलाड़ियों की नीलामी की गई। पहली बार जयपुर में आयोजित इस नीलामी में जयदेव उनादकट और वरूण चक्रवर्ती इंडियन प्रीमियन लीग के 12वें सीजन के लिए सबसे महंगे बिके। जयदेव उनादकट को पिछली बार की टीम राजस्थान रॉयल्स ने 8.4 करोड़ रूपए खर्च कर टीम में शामिल किया। वहीं, वरूण चक्रवर्ती को किंग्स इलेवन पंजाब ने 8.4 करोड़ रूपए में खरीदा।
इसी बीच आपको बता दें कि अपनी खराब फार्म से जूझ रहे भारतीय टीम के बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज सिक्सर किंग युवराज सिंह को पहली दौर में किसी भी फ्रेंचाइजी ने खरीदने में दिलचस्पी नहीं दिखाई। लेकिन अंतिम समय में युवराज सिंह को तीन बार की आईपीएल विजेता मुंबई इंडियंस की टीम ने एक करोड़ रूपए खर्च कर खरीद लिया। आईपीएल के 12वें सीजन में युवराज की बेस प्राइज एक करोड़ रूपए थी। युवी आईपीएल के 11वें सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से मैदान में उतरे थे। लेकिन पिछली बार खराब प्रदर्शन के कारण पंजाब ने युवी को बाहर का रास्ता दिखा दिया।
इसी के साथ मुंबई इंडियंस में शामिल होते ही सिक्सर किंग युवराज सिंह ने मीडिया को बताया कि मुझे पहले ही बता चल गया था कि पहले दौरे में कोई भी खरीददार नहीं मिलेगा। क्योंकि हर फ्रेंचाइजी चाहती हैं कि टीम में युवा खिलाड़ी हो। लेकिन मुझे विश्वास था कि दूसरे राउंड में मुझे कोई फ्रेंजाइजी जरूर खरीद लेगा। साथ ही युवी ने कहा कि मुझे ऐसा पहले ही लग गया था कि अबकी बार में मुंबई इंडियंस की ओर से मैदान में उतरूगा। इसी के साथ मुझे वो खुशी मिल गई।