Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस चुनावी पार्टी ने सहवाग के नाम का छापा झूठा पोस्टर, सहवाग ने खुद ट्वीट कर लगाई क्लास

भारतीय टीम के पूर्व स्टार बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग इनदिनों युएई में है, जहां वह टी-10 लीग में मराठा अरेबियंस टीम को कोचिंग दे रहे है. इसी बीच एक चुनावी पार्टी का वीरेंद्र सहवाग ने पर्दाफास किया हैं. दरअसल, राष्ट्रीय राजनितिक पार्टी ने वीरेंद्र सहवाग के नाम से एक झूठा पोस्टर छापा था. सहवाग ने खुद अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करके इस पार्टी का पर्दाफास कर दिया हैं.

ये लिखा पोस्टर में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने

इस पोस्टर में राष्ट्रिय लोकतांत्रिक पार्टी ने लिखा था, कि  “राष्ट्रिय लोकतांत्रिक पार्टी के संस्थापक श्रीमान हनुमान जी बेनीवाल एवं क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग आसीन्द हुरड़ा विधानसभा प्रत्याशी मनसुख गुर्जर के समर्थन में आयोजित विशाल किशन सम्मलेन में    संबोधित करेंगे. सम्मलेन को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में पधारे.”

 

सहवाग ने खुद अपने ट्विटर अकाउंट से बताई सच्चाई 

वीरेन्द्र सहवाग

वीरेन्द्र सहवाग

भारतीय टीम के पूर्व स्टार ओपनर बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने इस पार्टी की पूरी सच्चाई बताते हुए अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट किया है.

वीरेंद्र सहवाग ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा, “झूठ अलर्ट-मैं दुबई में हूँ और इन्मे से किसी व्यक्ति से कभी सम्पर्क नहीं हुआ!

जब यह लोग बेशर्मी से अपने कैम्पेन के नाम पर मेरा नाम धोखाधड़ी से इस्तेमाल कर लोगों को बेवक़ूफ़ बना सकते हैं,तो अंदाज़ा लगाया जा सकता है,कि यदि यह कहीं जीत गए तो कितना बेवक़ूफ़ बनाएँगे ! झूठों से सावधान “

यहां देखे सहवाग का ट्वीट 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें. 

The post इस चुनावी पार्टी ने सहवाग के नाम का छापा झूठा पोस्टर, सहवाग ने खुद ट्वीट कर लगाई क्लास appeared first on SportzWiki Hindi.