क्रिकेट जगत में वैसे तो कई खिलाड़ी आए। लेकिन क्रिकेट में नाम सिर्फ उन्ही खिलाड़ी को मिला जिन्होंने क्रिकेट को नया आयाम दिया। ऐसे ही एक खास खिलाड़ी हैं। साउथ अफ्रीका के चार्ल केनेथ। साउथ अफ्रीका में 17 दिसंबर 1974 को जन्में चार्ल केनेथ अफ्रीकी टीम में तेज़ गेंदबाजी करने के लिए आने जाते थे।
साउथ अफ्रीका के इस बेहतरीन गेंदबाज ने अपनी टीम की तरफ से लगभग 10 साल तक क्रिकेट खेला था। तेज़ गेंदबाजों की सूची में शुमार इस खिलाड़ी को स्विंग मास्टर कहा जाता था। इनकी गेंदे इतनी तेज़ घूमती थी कि बड़े -बड़े बल्लेबाज भी नहीं टिक पाते थे। बता दें क्रिकेट को नया आयाम देने वाला खिलाड़ी को क्रिकेट से ज्यादा लगाव भी था।
वो क्रिकट जगत में आने से पहले जेलर की नौकरी करते थे। इस खिलाड़ी ने ड्रेकेंसटीन जेल की जिम्मेदारी संभाली थीं। बता दें बल्लेबाजों का पसीना छुड़ाने वाला ये वहीं गेंदबाज हैं। जिन्होंने अपनी जेलर की नौकरी के वक्त पूर्व साउथ अफ्रीकी राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला को कैद कर रखा था।
2001 के दौरान किया डेब्यू

बता दें अपनी जेलर की नौकरी करते समय चार्ल कभी -कभी शौकिया तौर पर क्रिकेट भी खेला करते थे। इस खिलाड़ी को हमेशा से ही तेज गेंदबाजी करना पसंद था। बस एक दिन ऐसे ही इनके मन में आया कि क्यों न अपने इस शौक को प्रोफेशनल में बदला जाए।
उस कुछ समय बाद चार्ल ने अपनी जेलर की नौकरी छोड़ दी। और अपनी शौक को लेकर वो क्रिकेट के मैदान में आ गए। इन्होंने मैदान में आने से पहले बहुत मेहनत की। जिसके बाद साल 2001 में साउथ अफ्रीकी क्रिकेट टीम से इन्होंने अपनी एंट्री की। इस खिलाड़ी ने अपना पहला मैच डेब्यू केन्या के खिलाफ किया था।
पहले मैच के दौरान ये खिलाड़ी ज्यादा अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। बता दें चार्ल केनेथ पहले मैच में महज दो विकेट लेकर पवेलियन लौटे। लेकिन इसके बाद इन्होंने अपनी टीम के लिए बेहतरीन प्रदर्शन दिया। जिसके बाद टीम में उनकी जगह पक्की होती चली गयी।
चार्ल केनेथ ने चटकाए 100 विकेट

इस खिलाड़ी को अपने क्रिकेट करियर में सबसे ज्यादा सफलता वनडे मैचों में मिली। इस खिलाड़ी ने लगातार चार साल तक खूब वनडे मैच खेले। जिसके बाद 2005 में इन्होंने अपना डेब्यू टेस्ट क्रिकेट में किया। टेस्ट क्रिकेट में ये खिलाड़ी अपना ज्यादा खास जादू नहीं चला पाया। क्रिकइन्फो पर मौजूद डेटा के मुताबिक, चार्ल केनेथ ने महज एक साल ही टेस्ट मैच खेला।
इस दौरान इन्होंने केवल 6 मैच खेले। इन मैचों के दौरान इस खिलाड़ी ने 16 विकेट अपने नाम किये। वहीं अगर वनडे मैचों की बात करे तो इस खिलाड़ी ने साल 2010 के दौरान अपना आखिरी वनडे मैच खेला।

बता दें अपना अंतिम वनडे मैच खेलने से पहले ये खिलाड़ी अपनी टीम के लिए 72 वनडे वनडे मैच खेल चुके हैं। इन सभी मैचों के दौरान इन्होंने 100 विकेट अपने नाम किये हैं।
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post जब एक जेलर बना इंटरनेशनल क्रिकेटर, चटका डाले इतने विकेट appeared first on SportzWiki Hindi.