Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो: आखिर ऑस्ट्रेलियाई पारी के दौरान विकेटकीपर ऋषभ पंत ने क्यो लिया पुजारा का नाम

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच एडिलेड क्रिकेट मैदान में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2018 का पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है।इस चार मैचों की टेस्ट सीरीज का पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन का नजारा पेश करते हुए ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में 191 रन पर 7 विकेट ले लिए हैं।

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज दूसरे दिन नहीं खेल सके खुलकर

इससे पहले भारतीय टीम की पहली पारी दूसरे दिन अपने पहले दिन के स्कोर 250 रनों पर ही सिमट गई। जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे दिन तो दिनभर बल्लेबाजी जरूर की लेकिन वो कुछ खास नहीं कर पाए।

अपने बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन को भारतीय टीम के गेंदबाजों ने बेहतीन तरीके से बचाव करते हुए ऑस्ट्रेलिया को भी ज्यादा खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया।

ऋषभ पंत ने क्यों कहा,  ‘एवरी वन इज नॉट पुजारा’

दूसरे दिन के खेल में भारतीय पारी के  शतकवीर बल्लेबाज चेतेश्वपर पुजारा के नाम की चर्चा सुनाई दी। हुआ कुछ यूं कि ऑस्ट्रेलिया की टीम 30वें ओवर में अपने 63 रनों के स्कोर पर तीन विकेट गंवाते हुए बल्लेबाजी कर रही थी।

तभी अश्विन के इस ओवर की गेंदबाजी के सामने उस्मान ख्वाजा बल्लेबाजी कर रहे थे तो उस्मान ख्वाजा के द्वारा एक गेंद को छोड़ा जिसके बाद विकेट के पीछे से ऋषभ पंत कई बार ये कहते सुनाई दिए कि एवरी वन इज नॉट पुजारा, एवरी वन इज नॉट पुजारा, यानि हर कोई पुजारा नहीं है, हर कोई पुजारा नहीं है।

भारतीय बल्लेबाजों की नाकामी के बीच पुजारा ने खेली थी शानदार पारी

एडिलेड टेस्ट के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों ने भारतीय बल्लेबाजों को जरूर परेशान किया था लेकिन वो भारत के मजबूत स्तंभ चेतेश्वर पुजारा को बिल्कुल भी परेशान नहीं कर सके।

पुजारा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 246 गेंदों में 123 रनों की बड़ी महत्वपूर्ण पारी खेली और पुजारा की इसी पारी की बदौलत भारतीय टीम खराब शुरुआत के बाद भी इस स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रही।

 

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post वीडियो: आखिर ऑस्ट्रेलियाई पारी के दौरान विकेटकीपर ऋषभ पंत ने क्यो लिया पुजारा का नाम appeared first on SportzWiki Hindi.