इंटरनेट डेस्क। सौरभ गांगुली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज है। सौरभ गांगुली ने कई अहम मैचों में टीम को विजयी बनाने में अहम योगदान दिया है। सौरभ गांगुली ने क्रिकेट के मैदान में कई शानदार रिकॉर्ड बनाने में कामयाबी हासिल की है।
हाल ही में भारत टीम के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली ने वीवीएस लक्ष्मण की शानदार तरीके से तारीफ की। सौरभ गांगुली ने बताया कि वीवीएस की एक शानदार पारी ने उनका करियर बिखरने से बचा लिया था। सौरभ गांगुली ने बताया कि वीवीएस लक्ष्मण ने आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ 281 रन की पारी खेल इतिहास तो रचा ही साथ ही मेरा करियर बचाने में अहम योगदान दिया।
आपको बता दें कि 2000 में मैच फिक्सिंग प्रकरण छाया हुआ था और भारतीय टीम इसके गहरे दबाव में थी। वीवीएस लक्ष्मण ने आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ 281 रनों की पारी खेली और भारत को विजयी बनाने में अहम योगदान दिया। सौरभ ने बताया कि जब लक्ष्मण की आत्मकथा '281 ऐंड बियोंड कहा कि मैंने कुछ समय पहले लक्ष्मण को मैसेज किया था कि इस किताब का शीर्षक गलत है, क्योंकि इसका शीर्षक होना चाहिए था '281 ऐंड बियोंड और डेट सेव्ड सौरभ गांगुली करियर। इसी के साथ सौरभ ने एक और बात का उल्लेख किया। सौरभ ने बताया कि 2003 के विश्वकप में वीवीएस लक्ष्मण को टीम से बाहर रखना बहुत बड़ी भूल थी। लक्ष्मण की उस 281 रन की पारी ने ही मेरा कप्तानी करियर बचाया।