Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

राहुल द्रविड़ हैं इस खिलाड़ी के जबरा फैन बताया मौजूदा समय में तीनों फ़ॉर्मेट का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज

Learned a lot from club cricket: Dravid

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली इस समय अपने करियर के सबसे अच्छे दौर से गुजर रहे हैं. इस दौरान वो जब भी मैदान में उतरते हैं वो कोई न कोई रिकॉर्ड बना लेते हैं. वहीं अब उनके दीवाने राहुल द्रविड़ भी हो गए है. उनका मानना है कि कोहली ने साबित कर दिया कि कैसे वो खिलाड़ी तीनों फॉर्मेट में कैसे सफल होते है. इसके अलावा टेस्ट क्रिकेट को लेकर भी बात की.

टेस्ट क्रिकेट सबसे बेस्ट है 

टेस्ट क्रिकेट को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा कि

“मैं हमेशा अंडर-19 टीम के खिलाड़ियों को कहा हूं, कि सबसे ज्यादा खुशी आपको टेस्ट क्रिकेट खेलकर मिलेगी. टेस्ट क्रिकेट सबसे कठिन फॉर्मेट है. टेस्ट क्रिकेट की तरह आपकी परीक्षा कोई और फॉर्मेट नहीं करता. पांच दिन के इस फॉर्मेट में मानसिक, शारिरिक, भावनात्मक और तकीनिक तौर पर आपकी परीक्षा होती है, इसलिए ये चुनौतपूर्ण है. मैं बच्चों से कहता हूं कि अगर आपको चुनौती स्वीकार करना पसंद है तो टेस्ट क्रिकेट खेलने की कोशिश करें.”

युवा खिलाड़ी कोहली से सीख सकते है 

कोहली को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा कि

“अगर आप टेस्ट क्रिकेट नहीं खेलते हैं, तो दूसरे फॉर्मेट भी हैं. मुझे टी20 और वनडे भी पसंद है. वो खेल के कुशल फॉर्मेट हैं. विराट कोहली जैसे खिलाड़ी इस बात का महान उदाहरण हैं, कि आप तीनों फॉर्मेट में सफलता हासिल कर सकते हैं. ये आसान नहीं है, ज्यादा लोग ऐसा नहीं कर पाते लेकिन यही आपका लक्ष्य होना चाहिए.”

विराट हाल में ही रचा है इतिहास 

विराट कोहली इस समय अपने करियर के सबसे अच्छे दौर से गुजर रहे हैं. हाल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने अपने टेस्ट करियर के 25वां शतक लगाया था. इस शतक के साथ ही कोहली टेस्ट क्रिकेट में सबसे जल्दी 25 शतक पुरे करने वाले दुनिया के दुसरे बल्लेबाज़ बन गए थे. इसके अलावा वो भारत की तरफ सबसे जल्दी ये मुकाम हासिल करने वाले बाल्लेबाज़ बन गए थे. उन्होंने इस दौरा सचिन तेंदुलकर और सुनील गावस्कर जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया था.

 

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post राहुल द्रविड़ हैं इस खिलाड़ी के जबरा फैन बताया मौजूदा समय में तीनों फ़ॉर्मेट का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज appeared first on SportzWiki Hindi.