Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बॉक्सिंग डे टेस्ट जीतने का सपना देख रहे कप्तान को लगा करारा झटका, टीम का सबसे अहम खिलाड़ी हुआ चोटिल

साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच होने वाले बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले साउथ अफ्रीका को बहुत बड़ा झटका लगा है. साउथ अफ्रीका टीम के सबसे अनुभवी तेज गेंदबाज में से एक वेरनॉन फिलेंडर चोट की  वजह से पहले टेस्ट से बाहर हो गएं हैं. बता दें, फिलेंडर के ऊँगली में फ्रेक्चर की वजह से यह बेहतरीन गेंदबाज टीम से बाहर हो गया है.

इस तेज गेंदबाज ने ली वेरनॉन फिलेंडर की जगह

पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए टीम में डेन पैटरसन ने वेरनॉन फिलेंडर की जगह ली है. बता दें, डेन पैटरसन साउथ अफ्रीका के   लिए अब तक एक भी टेस्ट मैच नहीं खेला है. उन्होंने साउथ अफ्रीका के लिए तीन वनडे मैच और आठ टी-20 मैच खेला है. बता दें,पाकिस्तान की टीम तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने साउथ अफ्रीका गई है.

पाकिस्तान टीम में तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर की हुई है वापसी 

तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर को शामिल किया.सरफराज अहमद टीम की अगुवाई करेंगे जो 26 दिसंबर से सेंचुरियन में पहले टेस्ट के साथ दौरे की शुरूआत करेगी. पाकिस्तान इस दौरे पर पांच एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय और तीन ट्वेंटी20 अंतरराष्ट्रीय मैच भी खेलेगा जिसके लिये टीम की घोषणा बाद में की जायेगी.

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में नहीं थे आमिर

सीरीज का दूसरा टेस्ट केपटाउन में अगले साल तीन से सात जनवरी तक जबकि तीसरा और अंतिम टेस्ट जोहानिसबर्ग में 11 से 15 जनवरी तक खेला जायेगा.

आमिर इस साल सितंबर में संयुक्त अरब अमीरात में एशिया कप के तीन मैचों में एक भी विकेट नहीं ले सके थे, जिसके बाद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया था. वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज और फिर न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला भी नहीं खेले थे.

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

 

The post बॉक्सिंग डे टेस्ट जीतने का सपना देख रहे कप्तान को लगा करारा झटका, टीम का सबसे अहम खिलाड़ी हुआ चोटिल appeared first on SportzWiki Hindi.