इंटरनेट डेस्क। विराट कोहली भारतीय टीम के शानदार बल्लेबाज और कप्तान है। विराट कोहली ने भारतीय टीम को कई अहम मैचों में शानदार बल्लेबाजी कर टीम को विजयी बनाने मे अहम योगदान दिया है। भारत का ये दिग्गज बल्लेबाज इस समय कंगारू धरती पर अपनी बल्लेबाजी के जलवे बिखेर रहे है। वहीं, भारतीय टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव की कप्तानी में टीम इंडिया ने पहला विश्वकप जीतने में कामयाबी हासिल की।
अगर IPL में कपिल देव होते नीलाम, तो मिलते इतने करोड़ रूपए!
इसी बीच हाल ही एक टीवी कार्यक्रम में टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी और कप्तान कपिल देव ने बताया कि टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज कप्तान और दुनिया के बेस्ट फिनिशर महेन्द्र सिंह धोनी की जमकर प्रशंसा की। साथ ही कपिल देव ने इस टीवी कार्यक्रम में महेन्द्र सिंह धोनी को भारत का सबसे बड़ा क्रिकेटर बताया। आपको बता दें कि भारत 1983 में कपिल देव की कप्तानी में और 2011 में महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी में सीमित ओवर का विश्वकप जीतने में कामयाबी हासिल की।
अलविदा 2018: वो भारतीय बल्लेबाज जिन्होंने इस साल T20 में लगाएं सबसे ज्यादा छक्के, दूसरा नाम चौंकाने वाला
कपिल देव ने इस समय शानदार फॉर्म में चल रहे और लगातार बुलंदियों को छू रहे विराट कोहली को भारत का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटरन नहीं मानते। कपिल देव की नजर में पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी बेहतरीन क्रिकेटर है। साथ ही कपिल ने टीवी कार्यक्रम में धोनी को भारत का सबसे बड़ा खिलाड़ी बताया। धोनी ने करीब 90 टेस्ट खेले और बाद में अचानक संन्यास लेकर युवाओं को मौका दिया। उसके बाद धोनी ने 2017 में वनडे से कप्तानी छोड़ सबको चौका दिया और युवाओं को मौका दिया।