भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर अपने क्रिकेट करियर का अंतिम मैच खेल रहे हैं। रणजी ट्रॉफी का यह मैच दिल्ली के फिरोज शाह कोटला मैदान पर खेला जा रहा है। इस मैच में दिल्ली की टीम आंध्रा के खिलाफ खेल रही है। मैच में दिल्ली की टीम ने अच्छी गेंदबाजी की और बल्लेबाजी में भी वह अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।
मैदान में घुसा फैन

दिल्ली के फ़िरोज़ शाह कोटला मैदान में खेले जा रहा इस मैच में गौतम गंभीर से मिलने के लिए मैदान में फैन घुस गया। फैन में गंभीर के पैर छूने के लिए मैदान में घुसा था। इसके बाद उन्हें पुलिस पकड़ कर ले गयी।
इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना की वजह से मैदान को भी रोकना पड़ गया। युवक ने गंभीर के साथ सेल्फी भी ली। युवक को पुलिस पकड़कर मैदान से बाहर लेकर गयी।
कई बार मैदान में घुस चुके हैं फैन्स

यह पहला मौका नहीं है जब किसी खिलाड़ी से मिलने फैन्स मैदान में घुसे हो। अन्तरराष्ट्रीय मैच में भी कई मौकों पर फैन्स अपने पसंदीदा खिलाड़ी से मिलने मैदान में घुस जाते हैं। हाल में ऐसा काफी देखा गया है।
वेस्टइंडीज के खिलाफ हैदराबाद में खेले गये टेस्ट मैच में फैन्स विराट कोहली के साथ सेल्फी लेने के लिए मैदान में घुस गये थे। विजय हजारे ट्रॉफी में भी रोहित शर्मा से मिलने के लिए एक फैन मैदान में घुसा था। उसने रोहित को किस करने की कोशिश भी की थी।
गौतम गंभीर ने किया था संन्यास का ऐलान

काफी समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे गौतम गंभीर ने दो दिन पहले ही क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी। गौतम गंभीर ने भारत को 2 विश्व कप विजेता बनाने में मदद की थी। भारत ने वर्ल्ड टी-20 2007 और क्रिकेट विश्व कप 2011 पर कब्जा जमाया था। इन दोनों टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में भारत के लिए गौतम गंभीर ने सबसे बड़ी पारी खेली थी।
देखें वीडियो:
Fan ran to touch Gautam Gambhir’s feet! Later on police and security hit him with a rod!
#DELvAP #RanjiTrophy pic.twitter.com/p05ekHuTT1
— Team Gautam Gambhir (@gautamgambhir97) December 7, 2018
The post वीडियो: अपना अंतिम मैच खेल रहे गौतम गंभीर के साथ सेल्फी लेने मैदान में घुसा फैन, फिर हुआ कुछ ऐसा appeared first on SportzWiki Hindi.